बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी अदाकारी के साथ साथ अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दिशा ने अपनी क्यूट सी मुस्कान से हर किसी का दिल जीता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा पाटनी की एक बहन भी हैं जो उनकी तरह बिल्कुल फिट और खूबसूरत हैं। हालांकि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ग्लैमर जगत से दूर रहती हैं और देश की सेवा कर रही हैं।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, खूबसूरती और फिटनेस में देती हैं हीरोइनों को टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आती हैं। उनकी तस्वीरों को दिशा जितना ही प्यार मिलता है। कई तस्वीरों में दिशा और खूशबू की कमाल की बॉन्डिंग भी नजर आती है।
दिशा पाटनी भी अक्सर अपनी बड़ी बहन की उनकी आर्मी ट्रेनिंग के दौरान क्लिक की गईं तस्वीरें और वी़डियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। खुशबू जो तस्वीरें साझा करती हैं उनमें से कुछ वर्दी में भी हैं ।दिशा और खुशबू के पिता जगदीश सिंह पाटनी भी पुलिस में डीएसपी रेंज के ऑफिसर हैं। दिशा अपने पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं । साथ ही उनके वर्कआउट के वीडियो भी वायरल होते हैं ।
जहां एक तरफ दिशा पाटनी अपनी खूबसूरत अदाओं से फिल्मी दुनिया में हुनर का परचम लहरा रही हैं तो वहीं खुशबू पाटनी देश की सेवा में तत्पर हैं। वो अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी तस्वीरों और वर्कआउट वीडियो पर टाइगर श्रॉफ के भी कमेंट आते रहते हैं।
बात करें दिशा पाटनी की तो फिल्मों के अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें भी चर्चा में छाई रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ वक्त बिताते देखा गया है। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।