फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादें: दादा जगदीप को याद कर भावुक हुए मीजान जाफरी, 'सूरमा भोपाली' के लिए लिखा यह खास नोट

Sat, 10 Jul 2021 08:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 10 Jul 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Meezaan Jaffrey remembers late grandfather Jagdeep, penned heartfelt note for Soorma Bhopali
जगदीप और मीजान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जगदीप उर्फ 'सूरमा भोपाली' ने बीते वर्ष 8 जुलाई को दुनिया से अलविदा कह दिया था। जगदीप ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 'शोले' फिल्म में उनके सूरमा भोपाली के किरदार को भुलाया नहीं जा सकता। 'अंदाज अपना अपना' में भी उनके काम को खूब पसंद किया गया। उन्होंने अपने करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। जगदीप के निधन को एक साल पूरा होने पर उनके पोते और अभिनेता मीजान जाफरी ने अपने दादा को याद किया है और भावुक पोस्ट शेयर किया है। मीजान जाफरी ने जगदीप की पुरानी फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने दादा जगदीप के लिए कुछ खास बातें भी लिखी हैं।



दादा के लिए मीजान ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट
मीजान जाफरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुरानी वीडियो साझा की है। इस वीडियो में जगदीप और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 'कालिया' का एक सीन है जो साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए मीजान ने कैप्शन में अपने दिल की बात कही है। 

Meezaan Jaffrey remembers late grandfather Jagdeep, penned heartfelt note for Soorma Bhopali
मीजान जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम

मीजान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दादा को गुजरे एक साल हो गया है। इसके बारे में सोचकर कभी-कभी अजीब लगता है। प्रेरणा से लेकर निरंतर सकारात्मकता तक, असीमित कहानियों से लेकर अविश्वसनीय ज्ञान तक, आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मुझे लगता है कि हमारा जितना भी अच्छा समय एक साथ बीता है उसके लिए मैं आपको हमेशा याद करूंगा लेकिन दुनिया आपको हमेशा आपके काम और आपके द्वारा छोड़ी गई विरासत के लिए याद करेगी।'

Meezaan Jaffrey remembers late grandfather Jagdeep, penned heartfelt note for Soorma Bhopali
जगदीप और मीजान - फोटो : सोशल मीडिया

मीजान आगे लिखते हैं, 'यह मेरे कुछ पसंदीदा दृश्यों में से एक है जो उन्होंने (दादा) किया और मैंने सोचा कि इसे आप लोगों के साथ साझा करना ठीक नहीं है। आप कैसा महसूस करते हैं और किसी के न होने पर उसकी उपस्थिति को महत्व देते हैं ये पागलपन की तरह है। मुझे लगता है कि यह जीवन के कई रहस्यों में से एक है। उस शख्स को जिसने अपना जीवन सिर्फ अपनी मां और सिनेमा को समर्पित कर दिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meezaan (@meezaanj)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meezaan Jaffrey remembers late grandfather Jagdeep, penned heartfelt note for Soorma Bhopali
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, जगदीप अपने जमाने के बेहतरीन कॉमेडियन रहे हैं। उन्होंने सूरमा भोपाली बन पहचान तो बनाई ही, साथ ही साथ भोपाल शहर की बोली को भी मशहूर बनाया। जगदीप का पूरा नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी है, फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें पहले जगदीप नाम दिया और 1988 में आई फिल्म 'सूरमा भोपाली' ने उन्हें सूरमा बना दिया। लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'शोले' ने दी। जगदीप को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Meezaan Jaffrey remembers late grandfather Jagdeep, penned heartfelt note for Soorma Bhopali
मीजान जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

बात मीजान जाफरी के वर्कफ्रंट की करें तो मीजान जल्द ही 'हंगामा 2' में शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'चुरा के दिल मेरा 2.0' रिलीज हुआ है। इस फिल्म में मीजान और शिल्पा के अलावा परेश रावल और प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed