फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhatrapati Tararani: औरंगजेब के अत्याचारों का काला चिट्ठा खोलेगी ये फिल्म, सोनाली निभाने जा रहीं अहम किरदार

Wed, 24 Aug 2022 09:52 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Mega Historical film Moghul Mardini Chhatrapati Tararani starring Sonalle Kulkarni goes on floor Aurangzeb
मोगलमर्दिनी छत्रपति ताराराणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुगल शासक औरंगजेब के शासनकाल में भारत में हुई ज्यादतियों पर बनी फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के बाद अब एक और फिल्म इसी कालखंड पर बनने जा रही है। दोनों फिल्मों में समानता यही है कि ये उन मराठा वीरों की कहानी नए नजरिये से दिखाने की कोशिश करती हैं जिन्होंने औरंगजेब के दक्षिण की तरफ बढ़ते कदम महाराष्ट्र में रोक दिए थे। मुगलकाल के दौरान महाराष्ट्र के वीर योद्धाओं ने औरंगजेब के दांत खट्टे कर दिए थे और यहां हुए विरोध के चलते ही मुगलों का असर दक्षिण भारत तक नहीं पहुंच पाया था।

Mega Historical film Moghul Mardini Chhatrapati Tararani starring Sonalle Kulkarni goes on floor Aurangzeb
'मुगल मर्दिनी छत्रपति तारारानी' में सोनाली कुलकर्णी निभाएंगी मुख्य किरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ‘नटरंग’, ‘टाइमपास 2’, ‘गोष्ट लग्नांतर्ची’ जैसी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी बड़े परदे पर एक ऐसा किरदार करने जा रही हैं, जिनकी गिनती महाराष्ट्र के इतिहास में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान शख्सीयत के तौर पर की जाती है। सोनाली परदे पर महान मराठा योद्धा रानी छत्रपति तारारानी की भूमिका निभाने जा रही हैं। इस मराठी फिल्म का नाम रखा गया है, 'मुगल मर्दिनी छत्रपति तारारानी'।

Mega Historical film Moghul Mardini Chhatrapati Tararani starring Sonalle Kulkarni goes on floor Aurangzeb
'मुगल मर्दिनी छत्रपति तारारानी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतिहासकारों के मुताबिक छत्रपति तारारानी ऐसी ऐतिहासिक शख्सियत रही हैं, जिन्होंने औरंगजेब को कड़ी टक्कर दी थी। तारारानी 25 साल की उम्र में विधवा हो गई थीं, फिर भी उन्होंने कभी भी अपनी वीरता को नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने लोगों के गौरव और स्वतंत्रता के लिए कई विदेशी शासकों, मुगलों, निजामशाही, आदिलशाही, कुतुबशाही, पुर्तगाली शासकों के साथ लगातार मोर्चा संभाले रखा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mega Historical film Moghul Mardini Chhatrapati Tararani starring Sonalle Kulkarni goes on floor Aurangzeb
'मुगल मर्दिनी छत्रपति तारारानी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्मों ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ में नजर आ चुकी सोनाली सोनाली कुलकर्णी कहती हैं, 'इस फिल्म में मैं एक ऐसी बहादुर महिला छत्रपति तारारानी का किरदार करने जा रही हूं जिन्होंने मराठा संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में महती भूमिका निभाई। यह एक ऐसी कहानी है जो मुझे खुद भी प्रेरित करती है और मैं इस अनुभव को दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। एक ऐतिहासिक किरदार निभाना बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस किरदार को निभाने के लिए मैं शारीरिक और मानसिक रूप से तैयारी कर रही हूं।'

विज्ञापन
Mega Historical film Moghul Mardini Chhatrapati Tararani starring Sonalle Kulkarni goes on floor Aurangzeb
'मुगल मर्दिनी छत्रपति तारारानी' की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मुगल मर्दिनी छत्रपति तारारानी' का निर्देशन लोकप्रिय मराठी निर्देशक राहुल जाधव कर रहे है। उन्होंने बताया, 'अभी इस फिल्म के बारे में कुछ भी बताना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म मराठी सिनेमा को एक उच्च स्तर पर लेकर जाएगी। इस खूबसूरत प्रस्तुति को हमारे मराठी दर्शकों के सामने लाने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह फिल्म मराठी सिनेमा को नई ऊंचाई पर ले जाने की क्षमता रखती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed