{"_id":"5a8d0b0f4f1c1bb5568b5014","slug":"meghna-naidu-reveals-about-fraud-and-theft-at-her-goa-apartment-by-tennants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलों को 'लूटने' वाली एक्ट्रेस का सारा घर लूट कर ले गए चोर, एक गाने से हुई थीं सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलों को 'लूटने' वाली एक्ट्रेस का सारा घर लूट कर ले गए चोर, एक गाने से हुई थीं सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघना नायडू अपने बोल्ड अवतार से सबके दिलों को लूटने वाली 'कलियों का चमन' फेम गर्ल के घर बड़ी लूट हुई है। मेघना नायडू के गोवा वाले घर से चोरी की खबरें आईं हैं। मेघना नायडू ने खुद फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुए फ्रॉड का खुलासा किया है। उनके गोवा के घर पर रह रहे किराएदार घर का सामान लेकर फरार हो गए।
मेघना नायडू
मेघना नायडू के घर में कुछ दिन के लिए रहने आए 2 लोगों ने उनकी केयर टेकर को भी ठग लिया। उनके बेटे को न्यूजीलैंड में नौकरी का झांसा देकर 90 हजार रुपये ठगे। मेघना नायडू ने पोस्ट में लिखा कि, उनका गोवा वाला घर उनकी केयरटेकर ने 2 लोगों को किराए पर दिया था, जिन्होंने खुद को कपल बताया था।
मेघना नायडू
मेघना नायडू ने आगे लिखा कि, उन्होंने कहा कि वे मुंबई के रहने वाले हैं और न्यूजीलैंड में काम करते हैं। उन्होंने अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आईडी प्रूफ के तौर पर दिए थे, जो फर्जी निकले। वे दोनों न केवल किराया दिए बिना भाग गए, बल्कि घर में मौजूद उनका सारा सामान भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सारे सामान में उनके कपड़े, जूते और स्पीकर भी शामिल हैं। चोरों ने उनके मोजे तक नहीं छोड़े। यही नहीं, उन्होंने मेघना नायडू के घर के सामान के साथ तोड़फोड़ भी की। मेघना नायडू ने इस पोस्ट के साथ चोरों की फोटो भी शेयर की है और लोगों से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने को कहा है, ताकि ये दोनों अपराधी पकड़े जा सकें।