बॉलीवुड किसी देश, शहर और जात-पात का मोहताज नहीं है। यहां सिर्फ और सिर्फ टैलेंट पर जंग जीती जाती है। कहा जाता है कि अगर बॉलीवुड में काम करना है तो हिंदी आना बहुत जरुरी है। लेकिन हम आपको अपनी इस स्पेशल खबर में बता रहे हैं कि विदेशों में पैदा होने वाली उन एक्ट्रेस के बारें में जो आज अपने नाम और काम से पहचानी जाती हैं...
यह हैं विदेश में पैदा हुईं बॉलीवुड की 5 एक्ट्रेस, कोई 'HIT' तो कोई 'FLOP'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे कटरीना कैफ की। कटरीना कैफ का रियल नाम कटरीना टॉरकूटो है। वह 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में पैदा हुई थीं। बॉलीवुड में कटरीना की गिनती आज जानी-मानी अभिनेत्रियों में होती हैं। बता दें कि कटरीना हांगकांग में पैदा हुई हैं लेकिन उनकी नागरिकता ब्रिटेन की है। कटरीना ने बॉलीवुड फिल्म बूम (2003) से फिल्मों का सफर शुरू किया था।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है दीपिका पादुकोण का। 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में पैदा हुईं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं। बता दें कि दीपिका की फीस भी सबसे ज्यादा है। दीपिका अब तक तीन फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुकी हैं।
दीपिका ने बॉलीवुड में फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दीपिका के करियर की रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत तीन सबसे बड़ी फिल्में हैं।