साउथ अभिनेता विजय सेतुपति इन दिनों अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में विजय के साथ कैटरीना कैफ नजर आई हैं। इस फिल्म के बाद अब विजय सेतुपति को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह फिल्म रामायण में दिखाई देंगे। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' ने 2024 में रिलीज होने के लिए काफी उत्साह पैदा किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश के होने की खबरें पहले से ही सामने आ रही हैं। अब फिल्म की स्टार कास्ट में विजय सेतुपति के जुड़ने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
Ramayana: रणबीर की रामायण में विभीषण का किरदार निभाएंगे विजय सेतुपति? इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 26 Jan 2024 04:44 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय सेतुपति रामायण में विभीषण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। खबर के अनुसार, नितेश और विजय के बीच चर्चा चल रही है, जिसमें विजय के रावण के भाई का किरदार निभाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
