फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत पर सुब्रमण्यम स्वामी के सवाल और अनाथ बच्चों का सहारा बने सोनू सूद, पांच खबरें

Sun, 02 Aug 2020 07:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 02 Aug 2020 07:31 AM IST
विज्ञापन
Message To Subramanian Swamy On Sushant Suicide and  Sonu Sood Adopts Three Orphan Kids entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत और सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की गुत्थी उलझती जा रही है। पिछले करीब डेढ़ महीने से इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। अब इसकी जांच करने के लिए बिहार पुलिस भी मुंबई पहुंच चुकी है। जहां दोनों राज्यों की पुलिस के बीच विवाद की भी खबरें हैं। इधर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत की खुदकुशी पर शक जताते आए हैं। हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने जांच पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि क्या सुशांत की हत्या करने के बाद उनका शव लटका दिया गया था?



'क्या फांसी पर लटकाने से पहले सुशांत को दिया गया था जहर?', सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल

 

Message To Subramanian Swamy On Sushant Suicide and  Sonu Sood Adopts Three Orphan Kids entertainment news
विकास सिंह और सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच बढ़ने के साथ कई खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों सुशांत के रूममेट और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने बयान दिया था कि सुशांत के परिवार वाले उनके ऊपर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बना रहे हैं। अब इस मामले में सुशांत के परिवार के तरफ से उनके वकील विकास सिंह सिद्धार्थ पिठानी पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पिठानी सुशांत के परिवार से लगातार बात कर उनकी मदद कर रहा था लेकिन अचानक उसका व्यवहार बदल गया है, जो काफी हैरान करने वाला है।

'25 जुलाई तक सुशांत के परिवार की मदद कर रहा था उनका रूममेट', वकील का दावा- अचानक बदल लिया पक्ष
 

Message To Subramanian Swamy On Sushant Suicide and  Sonu Sood Adopts Three Orphan Kids entertainment news
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना की डिजिटल टीम सोशल मीडिया पर बेबाकी से अभिनेत्री की राय रख रही है। इस बीच खबर सामने आई कि कंगना रनौत के मनाली स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई है, जो उन्हें डराने के लिए की गई है। लेकिन इस वायरल खबर की सच्चाई कुछ और ही है।

कंगना रनौत के मनाली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग? जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Message To Subramanian Swamy On Sushant Suicide and  Sonu Sood Adopts Three Orphan Kids entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच में लगी हुई है। अब तक इस मामले में करीब 40 लोगों से पूछताछ भी हो चुकी थी। हालांकि इसके बाद भी मुंबई पुलिस के हाथ मामले में खाली थे। लेकिन हाल ही में बिहार पुलिस के दखल के बाद से ही इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वहीं अब हर कोई इस मामले को लेकर खुलकर सामने आ रहा है। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने उनके बारे में चल रहीं कुछ खबरों पर विराम लगाया है।

अंकिता लोखंडे ने बताया सुशांत सिंह राजपूत से कब हुई थी आखिरी बार बात, कहा- 'हम दोनों की व्हाट्सएप पर बात...'

 

विज्ञापन
Message To Subramanian Swamy On Sushant Suicide and  Sonu Sood Adopts Three Orphan Kids entertainment news
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के दौर में प्रवासियों और जरूरतमंदों का सहारा बनकर उभरे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की दरियादिली फिर देखने को मिली है। इस बार वह तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले के तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने जिम्मेदारी उठाने का वादा किया है। साथ ही राज्य के पंचायती राज मंत्री की पहल पर फिल्म प्रोड्यूसर ने बच्चों की सहायता की।

तेलंगाना के तीन अनाथ बच्चों के ‘नाथ’ बने सोनू सूद, उठाएंगे सारी जिम्मेदारी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed