सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मेट गाला इवेंट में सेलेब्स की अतरंगी ड्रेस देखकर लोग हो गए थे हैरान, एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी है शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Mar 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Met Gala Celebs Funny Look Viral On Social Media Actress Priyanka Chopra Also In This List
मेट गाला इवेंट: किम कार्दशियन और कैटी पेरी - फोटो : Instagram

मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड रेजिंग इवेंट है 'मेट गाला', जो हर साल न्यूयॉर्क में होता है। साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते ये इवेंट नहीं हो पाया था, लेकिन इसके पहले हर साल ये इवेंट होता आ रहा है। मेट गाला में कुछ सेलेब्स के अलग ड्रेस स्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। कुछ सेलेब्स ने तो ऐसी अतरंगी ड्रेसेस पहन ली थी कि उनके सोशल मीडिया पर महीनों तक मीम्स वायरल होते रहे थे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने मेट गाला में अपने अतरंगी लुक्स से लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया था।

Trending Videos
Met Gala Celebs Funny Look Viral On Social Media Actress Priyanka Chopra Also In This List
मेट गाला इवेंट: किम कार्दशियन - फोटो : Instagram

किम कार्दशियन

मेट गाला इवेंट में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला लुक था, एक्ट्रेस और मॉडल किम कार्दशियन का। किम ने पिंक कार्पेट पर ऐस डिजाइनर थिएरी मुगलर की वाटरफॉल न्यूड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। किम के इस लुक को लेकर लोग दंग रह गए थे। उनके उस लुक पर कई दिनों तक मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Met Gala Celebs Funny Look Viral On Social Media Actress Priyanka Chopra Also In This List
मेट गाला इवेंट: कैटी पेरी - फोटो : Instagram

कैटी पेरी


अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी ने मेट गाला इवेंट में झूमर ड्रेस के साथ सभी को चौंका दिया था। कैटी ने जेरेमी स्कॉट की डिजाइन की हुई वाइट क्रिस्टल ड्रेस को पहना था। उनकी इस ड्रेस में कई सारी जली हुई मोमबत्तियां लगाई गई थीं। यही नहीं, ड्रेस से मिलता-जुलता एक हैट भी सिर पर लगाया हुआ था, जिसमें स्वारोवस्की क्रिस्टल लटका हुआ था और साथ ही उसमें भी मोमबत्तियां लगी हुई थी। कैटी पेरी की इस मोमबत्ती वाली ड्रेस का लोगों ने खूब मजाक उड़ाया था।
Met Gala Celebs Funny Look Viral On Social Media Actress Priyanka Chopra Also In This List
मेट गाला इवेंट: लेडी गागा - फोटो : Instagram

लेडी गागा

इस लिस्ट में अमेरिकन सिंगर लेडी गागा का नाम भी शामिल है। मेट गाला इवेंट में लेडी गागा ने ब्रैंडन मैक्सवेल का डिजाइन किया हुआ, थ्री पीस फुशिया पिंक आउटफिट पहना था। जिसे उन्होंने 25 फुट की ट्रेन के साथ कैरी किया था। लेडी गागा की सिर्फ ड्रेस ही अतरंगी नहीं थी बल्कि उनका आई मेकअप तो और भी ज्यादा अजीब था।

विज्ञापन
Met Gala Celebs Funny Look Viral On Social Media Actress Priyanka Chopra Also In This List
मेट गाला इवेंट: प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। मेट गाला के साल 2019 के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने लग्जरी ब्रांड डियोर के वाइट एंड ब्लश पिंक हाउट कॉउचर वन पीस को पहना था। इसके साथ उन्होंने अपने बालों पर पिंजरे के एक टिस क्रॉस वाले कांटेदार हेडगियर क्राऊन को लगाया हुआ था। इस अतरंगी ड्रेस के साथ प्रियंका ने उसी तरह का मेकअप किया था। अभिनेत्री की इस ड्रेस को देखकर लोगों ने उनका सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया था। इतना ही नहीं इस ड्रेस के चलते प्रियंका चोपड़ा कई दिनों तक ट्रेंड में बनी रहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed