{"_id":"6061fa0e8ebc3e590d66c43c","slug":"reena-roy-and-shatrughan-sinha-love-story-when-actress-break-silence-on-sonakshi-sinha-look-like-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रीना रॉय संग थे शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के चर्चे, सोनाक्षी को अपनी बेटी बताए जाने पर गुस्सा गई थीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रीना रॉय संग थे शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के चर्चे, सोनाक्षी को अपनी बेटी बताए जाने पर गुस्सा गई थीं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई अभिनेता-अभिनेत्रियों के बीच अफेयर हुए हैं, जिनकी चर्चा भी खूब हुई है। लेकिन अफसोस की कुछ रिश्ते शादी की मंजिल तक पहुंच न सके। ऐसा ही कुछ हुआ था अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री रीना रॉय के साथ। दोनों के अफेयर के किस्से उन दिनों आम हुआ करते थे लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर आज भी लोग अक्सर शत्रुघ्न सिन्हा या एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर अभिनेत्री रीना रॉय का जिक्र कर ही देते हैं। सिर्फ यही नहीं लोगों का मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल काफी हद तक रीना रॉय से मिलती है। इस बात पर रीना ने एक बार प्रतिक्रिया भी दी थी। आज हम आपको सबकुछ बताने जा रहे हैं।
2 of 7
रीना रॉय
70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपने समय में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। सुभाष घई की फिल्म ‘कालीचरण’ में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने साथ काम किया था और ये फिल्म हिट हुई थी। इसी के साथ इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगीं। हर अखबार में रीना और शत्रुघ्न की प्रेम कहानी के किस्से छपने लगे थे।
3 of 7
रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न से रीना शादी करना चाहती थीं और उन्होंने अभिनेता को अल्टीमेटम भी दे दिया था। सिर्फ यही नहीं इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा फूट-फूटकर रोए भी थे। शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी किया गया। इस बायोग्राफी की लेखक भारती एस प्रधान ने निर्देशक पहलाज निहलानी के हवाले उस वाकये का जिक्र किया है जिसने शत्रुघ्न सिन्हा को अंदर तक तोड़ दिया था और वो खूब रोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा
दरअसल, पहलाज निहलानी फिल्म 'हथकड़ी' बनाई थी, इस फिल्म में शत्रुघ्न, रीना और संजीव कुमार लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और इसके बाद पहलाज ने इसी कास्ट को फिल्म 'आंधी तूफान' में लेने का मन बनाया। लेकिन रीना ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
रीना रॉय
रीना ने पहलाज निहलानी से कहा, 'अपने दोस्त से जाकर कह दो, वो अपना जवाब जल्दी दें। अगर वो हां कहते हैं तो मैं इस फिल्म में काम करूंगी वरना नहीं। मैंने फैसला कर लिया है कि अगर वो मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं अगले 8 दिनों में कहीं और शादी कर लूंगी।' पहलान ने जाकर शत्रुघ्न को पूरा मामला बता दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।