{"_id":"606215de8ebc3e8cd11fe8eb","slug":"vyjayanthimala-married-with-doctor-chamalnlal-bali-and-her-love-affair-with-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कपूर के प्यार में दीवानी वैजयंती माला ने अपने ही डॉक्टर से रचाई थी शादी, जानिए पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कपूर के प्यार में दीवानी वैजयंती माला ने अपने ही डॉक्टर से रचाई थी शादी, जानिए पूरा किस्सा
बॉलीवुड में 'ट्विंकल टोज' के नाम से मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला 60 के दशक की मशहूर हीरोइन थीं। उन्होंने अपने अभिनय और डांस के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों में राज किया। वैजयंती माला ने कई हिट फिल्में दी हैं और उस दशक में मशहूर सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इसके साथ ही सभी फिल्मी सितारों की तरह ही वैजयंती माला के अफेयर के चर्चे भी मशहूर हुए थे। लेकिन अभिनेत्री ने शादी उनका इलाज करने वाले डॉक्टर से कर ली थी। आज हम वैजयंती माला का ये किस्सा आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 6
वैजयंती माला
वैजयंती माला ने महज 13 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने साल 1949 में आई तमिल फिल्म 'वड़कई' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। तो वहीं हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1951 में आई फिल्म 'बहार' से डेब्यू किया था। इसके बाद वैजयंती माला ने कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही वैजयंती माला अभिनेता राज कपूर के करीब आईं।
3 of 6
वैजयंती माला और राज कपूर
साल 1964 में आई फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला ने राधा का किरदार निभाया। उस दौर में राधा का उनका ये किरदार काफी बोल्ड था। इसके साथ ही इस फिल्म में फिल्माया गया गाना 'मैं क्या करूं राम मुझे बुढ्ढा मिल गया' काफी प्रसिद्ध हुआ। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में राज कपूर थे। दोनों की साथ में ये आखिरी फिल्म थी, इसके बाद राज और वैजयंती की हिट जोड़ी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वैजयंती माला और राज कपूर
दरअसल, राज कपूर शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। वैजयंती संग अफेयर की बात जब राज कपूर की पत्नी कृष्णा को चली तो वो अपने बच्चों के साथ होटल में रहने चली गईं। वो करीब साढ़े चार महीने मुंबई के नटराज होटल में रही थीं। राज कपूर के लाख बार मनाने के बाद कृष्णा इस शर्त पर मानी थीं कि वो फिर कभी वैजयंती के साथ फिल्मों में काम नहीं करेंगे। ऐसा ही हुआ, फिल्म 'संगम' के बाद राज और वैजयंती ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 6
वैजयंती माला और चमनलाल बाली
राज कपूर से दूरी होने के बाद वैजयंती अपनी फिल्मों में व्यस्त हो गईं और इसी बीच उन्हें निमोनिया हो गई थी। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर चमनलाल बाली वैजयंती माला के बहुत बड़े फैन थे। इलाज के दौरान ही वैजयंती माला और डॉक्टर बाली एक-दूसरे से प्यार करने लगे। 10 मार्च 1968 में इन दोनों ने शादी रचाई और दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम सुचिंद्र बाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।