{"_id":"5bc56915bdec22696469a874","slug":"metoo-race-3-actor-saqib-saleem-reveals-he-was-sexually-harassed-at-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के 'रील भाई' का भी हुआ था यौन शोषण, बोले- 'उसने मेरी पैंट में हाथ डालने की कोशिश की थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के 'रील भाई' का भी हुआ था यौन शोषण, बोले- 'उसने मेरी पैंट में हाथ डालने की कोशिश की थी'
Tue, 16 Oct 2018 09:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
saqib saleem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में जबसे #MeToo कैंपेन शुरू हुआ है तबसे कई एक्ट्रेस अपनी शोषण की दास्तां सुना चुकी हैं । इसमें तनुश्री दत्ता, कंगना रनौत, चित्रांगदा सिंह, बिपाशा बसु, विंता नंदा और नवनीत निशान शामिल हैं । अब एक एक्टर भी अपनी मीटू स्टोरी के साथ सामने आए हैं ।
2 of 5
हुमा कुरैशी, साकिब सलीम
ये और कोई नहीं, 'रेस 3' में सलमान खान के साथ काम कर चुके एक्टर साकिब सलीम हैं । साकिब बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी मीटू स्टोरी शेयर की है । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए साकिब ने बताया कि जब उनके साथ ये घटना घटी तब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था ।
3 of 5
Saqib Saleem
उन्होंने कहा, 'मैं उस शख्स का नाम नहीं लूंगा । जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तब मेरी उम्र 21 साल थी । उस समय एक शख्स ने अपना हाथ मेरी पैंट में डालने की कोशिश की थी ।' जब साकिब के साथ ऐसा हुआ तो उन्होंने उस शख्स को फटकार लगा दी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saqib Saleem
उन्होंने कहा था, 'तुम अपने काम से काम रखो । मैं उस वक्त सिर्फ 21 साल का था और काफी डर गया था । लेकिन मैं जल्द ही उस हादसे को भूल गया था । मुझे पता है कि इस तरह की चीजें हर शख्स पर अलग-अलग तरह से असर डालती हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
saqib saleem
जब साकिब से पूछा गया कि अब तक जो भी मीटू स्टोरी सामने आई हैं, उसको लेकर आप क्या कहेंगे । तब साकिब कहते हैं, 'ऐसी दर्दभरी कहानियों को सुनकर दिल दहल जाता है । यौन शोषण की ये घटनाएं निश्चित तौर पर किसी को भी डराने के लिए काफी हैं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।