फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo पर पहली बार बोले सैफ अली खान, कहा- 'किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि...'

Sun, 28 Oct 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
MeToo Saif Ali Khan said no one has the guts to misbehave with my family members
Saif Ali Khan - फोटो : file photo
#MeToo अभियान ने द्वारा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई काले सच सामने आ रहे हैं। अभी तक नाना पाटेकर, आलोक नाथ, अनु मलिक, साजिद खान सहित कई निर्माता-निर्देशक पर महिलाओं और हीरोनों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं #MeToo से दूर कुछ सितारे इस अभियान की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच 'बाजार' एक्टर सैफ अली खान ने #MeToo को परिवार से जोड़ते हुए इस अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
MeToo Saif Ali Khan said no one has the guts to misbehave with my family members
saif ali khan - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि उनके परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर सके। सैफ कहते हैं- 'यह बेहत असमान समाज है, मैं ऐसा महसूस करता हूं कि कोई व्यक्ति मेरे लोगों के साथ दुर्व्यवहार करेगा। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा क्यों सोचता हूं, लेकिन मेरी मां या बहन या फिर पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने की किसी में हिम्मत नहीं हैै।' 
MeToo Saif Ali Khan said no one has the guts to misbehave with my family members
saif ali khan - फोटो : file photo
सैफ अली खान ने महिलाओं का सम्मान करने की बात भी कही है। साथ #MeToo अभियान की तारीफ करते हुए कहा है- 'मैं लोगों से महिलाओं को सुरक्षा करने का आग्रह करता हूं। हमें उस परिस्थिति में तुरंत आगे आना चाहिए जब महिला खुद को असुरक्षित महसूस करती हो। मामले में तुरंत शिकायत दर्ज कर, इसको गम्भीरता से लेना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि #MeToo अभियान आगे भी ऐसी बना रहेगा, और यह हर किसी को सुविधापूर्ण माहौल देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo Saif Ali Khan said no one has the guts to misbehave with my family members
Saif Ali Khan - फोटो : file photo
पता हो कि बीते दिनों सैफ अली खान ने भी #MeToo अभियान के द्वारा खुद के उत्पीड़न का भी खुलासा किया था। सैफ अली खान ने खुलासा किया कि 25 साल पहले उनका उत्पीड़न हुआ था हालांकि ये उत्पीड़न यौन शोषण नहीं था। सैफ ने कहा कि 'मैंने अपने करियर में हैरेसमेंट का सामना किया है हालांकि ये सेक्सुअली नहीं था। मुझे 25 साल पहले हैरेस किया गया। आज भी जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो गुस्सा आता है।' 
विज्ञापन
MeToo Saif Ali Khan said no one has the guts to misbehave with my family members
Saif Ali Khan - फोटो : file photo
आपको बता दें कि सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बाजार' को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस शुक्रवार रिलीज हुई यह फिल्म कॉरपोरेट कल्चर और शेयर बाजार पर आधारित है। इस फिल्म में दिग्गज कलाकार विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 'बाजार' में सैफ अली खान और रोहन मेहरा के अलावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों को मिली-जुलती प्रतिक्रिया मिल रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed