{"_id":"5bbd6d45867a55286467c90d","slug":"metoo-writer-varun-grover-reaction-on-sexual-harassment-allegation-anurag-kashyap-support-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक पर यौन शोषण का आरोप, बचाव में उतरे अनुराग कश्यप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक पर यौन शोषण का आरोप, बचाव में उतरे अनुराग कश्यप
Wed, 10 Oct 2018 08:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों मनोरंजन जगत से लेकर मीडिया इंडस्ट्री तक, #metoo अभियान ने काफी जोर पकड़ रखा है। भारत में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता से शुरू हुआ यह अभियान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। #metoo के जरिए तनुश्री दत्ता, कंगना रनौत और निर्माता विंटा नंदा सहित कई महिलाओं ने सहयोगी कलाकार और निर्देशक-निर्माता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस अभियान से केंद्र सरकार के मंत्री एमजे अकबर भी अछुते नहीं रहे हैं। इस बीच वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक पर भी यौन शोषण जैसे आरोप लग रहे हैं।
2 of 5
लेखक और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने 17 साल पुरानी एक घटना का जिक्र करते हुए वरुण ग्रोवर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला के अनुसार यह मामला 2001 का एक है जब वरुण बीएचयू में पढ़ाई कर रहे थे। महिला का कहना है कि उस दौरान वरुण ने एक नाटक की रिहर्सल के लिए उसे अलग जगह बुलाकर रिहर्सल करने की आड़ में उसके साथ बदतमीजी और शोषण किया।
3 of 5
महिला के आरोप के बाद वरुण ग्रोवर ने तुरंत ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस संबंध में बयान जारी करते हुए महिला के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। ग्रोवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चार पन्नों का बेहद विस्तृत बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने अपने जीवन में किसी भी व्यक्ति को असहज तरह से नहीं छुआ है। वरुण ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज में केवल दो प्ले लिखे थे, जिसमें से एक का ही निर्देशन उन्होंने किया था। जिस म्यूजिक क्लब में महिला ने कहा है कि मैंने उनका शोषण किया है मैं कभी वहां गया ही नहीं हूं।
Here's my detailed statement about the completely fabricated, misleading, and defamatory allegations against me. Am absolutely willing to cooperate and clear my name. Let's not allow such agenda-driven tactics to derail this movement please. pic.twitter.com/VTFeIjygcl
वरुण ग्रोवर के इस बयान के बाद उनके बचाव में बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप और नीरज आ गए हैं। अनुराग कश्यप ने वरुण ग्रोवर का समर्थन करते हुए कहा है- 'मैं इस इंसान को काफी समय से जानता हूं ये मेरे करीबियों में से एक है। मैं यौन उत्पीड़न को एकदम गलत मानता हूं। ऐसे आरोपों की जांच होनी चाहिए और सावधान रहना चाहिए कि इस तरह के आरोप से एक खास अभियान को कमजोर करने की कोशिश की जाती है। वहीं नीरज ने भी वरुण ग्रोवर के बचाव के लिए महिला के आरोपों को गलत करार दिया है।'
This man I have known so closely and so so long that I refuse to believe any allegations about him . #believethevictim and investigate the claims and also be careful to not let vested interests sabotage a long pending genuine movement https://t.co/A4bkVgF9Hb
I know Varun for the large part of my life. I can never believe he would do such a thing. Never. Those allegations reek of vindictive behavior and not a shred of truth in them. Absolutely, 100%, in solidarity with his statement below. https://t.co/99d7y2MYHI
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार जिस गुमनाम महिला ने वरुण ग्रोवर पर ट्विटर के जरिए यौन शोषण का आरोप लगाया था। कुछ समय बाद वह ट्विटर अकाउंट डिलीट भी कर दिया गया। बता दें कि तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया है। इन मामलों में अभी तक 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल, एक्टर रजत शर्मा, कैलाश खेर, चेतन भगत और आलोक नाथ जैसे अभिनेताओं का नाम आ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।