फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने रीमेक से किया तौबा, बोलीं- कुछ फिल्मों को छूना भी नहीं चाहिए

Sat, 12 Aug 2023 10:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Aug 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Metro In Dino star Sara Ali Khan decided to not say yes to the remakes due to this reason
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हिट फिल्मों के रीमेक बनना कोई नई बात नहीं है। तमाम सितारे इनमें खुशी-खुशी काम करते हैं। नए स्टार्स तो पुरानी हिट फिल्मों के रीमेक के लिए पूरे उत्साह के साथ रजामंदी देते हैं। मगर, वहीं सारा अली खान ने रीमेक फिल्मों में काम करने से तौबा कर लिया है। यू तो सारा अली खान ने 'कुली नंबर 1' और 'लव आज कल' जैसी रीमेक फिल्मों में काम किया है। मगर, अब उन्होंने रीमेक में काम नहीं करने का फैसला लिया है।

Metro In Dino star Sara Ali Khan decided to not say yes to the remakes due to this reason
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सारा अली खान ने अब कोई भी रीमेक साइन नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा से पूछा गया कि क्या वह अपनी मां अमृता सिंह की किसी फिल्म के रीमेक में काम करना पसंद करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अब तक दो रीमेक किए हैं और उन्होंने यही सबक लिया है कि कुछ फिल्में छूनी भी नहीं चाहिए।

Metro In Dino star Sara Ali Khan decided to not say yes to the remakes due to this reason
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सारा ने आगे कहा कि वह भले ही अपनी मां की तरह दिखती हैं, लेकिन वह उनकी जैसा अभिनय नहीं कर सकती हैं। वहीं, मीडिया उन्हें इस चीज से दूर नहीं होने देगा और वह ऐसा चाहती नहीं हैं। 
Pankaj Tripathi: 'अग्निपथ' में इस सीन के बाद बेहोश होकर गिर गए थे पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों ऐसी हुई थी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
Metro In Dino star Sara Ali Khan decided to not say yes to the remakes due to this reason
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरी बार सारा अली खान फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आई थीं। इसमें वह विक्की कौशल के अपोजिट नजर आईं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं।
Punjab 95: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में नहीं होगा 'पंजाब 95' का प्रीमियर? वेबसाइट पर नहीं कोई जानकारी

विज्ञापन
Metro In Dino star Sara Ali Khan decided to not say yes to the remakes due to this reason
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा के पास आने वाले वक्त में कई शानदार प्रोजेक्ट्स हैं। वह करिश्मा कपूर और संजय कपूर के साथ फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी झोली में फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' भी है, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वहीं, करण जौहर के प्रोडक्शन की 'ऐ वतन मेरे वतन' में भी सारा नजर आएंगी।  
Sara Ali Khan: पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं सारा, इन एक्टर्स के साथ रहे अफेयर्स के चर्चे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed