{"_id":"5e7d1faa8ebc3e6fa571d4ba","slug":"michael-jackson-predicted-coronavirus-like-pandemic-ex-bodyguard-open-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सालों पहले माइकल जैक्सन ने की थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी? बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सालों पहले माइकल जैक्सन ने की थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी? बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 27 Mar 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Michael Jackson
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन के वुहान से तीन महीने पहले फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में भारी तबाही मचाई हुई। इस वैश्विक महामारी की वजह से अब तक पूरी दुनिया में पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस वायरस की वजह से अब तक 23000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिनमें 15000 मौतें सिर्फ यूरोपीय देशों में हुई है। इस बीच कई लोग दावा कर रहे हैं कि वो कोरोना वायरस के खतरे को पहले भांप चुके थे। लेकिन इन सबके बीच अचानक माइकल जैक्सन का जिक्र हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोरोना वायरस जैसी किसी वैश्विक महामारी के बारे में पहले से ही पता था।
Trending Videos
2 of 4
michael jackson
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के एक्स बॉडीगार्ड मैट फिडेस ने इस बात का दावा किया है कि जैक्सन ने कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसी वजह से वो मजाक बनाए जाने के बावजूद हमेशा अपने चेहरे पर मास्क पहनकर रहा करते थे। एक इंटरव्यू में मैट ने कहा कि जैक्सन बहुत जागरूक थे और हमेशा यह भविष्यवाणी करते थे कि हमें किसी भी समय मिटा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
michael jackson
मैट ने बताया कि माइकल जैक्सन कहते थे कि किसी भी समय हम सभी पर मुसीबत आ सकती है। अचानक कोई वायरस फैल सकता है। मैट ने बताया कि मास्क पहने माइकल के साथ उसे तस्वीर खिंचाने में शर्म आती थी। जब वो माइकल से मास्क न पहनने के लिए कहता तो वो कहते थे कि मैं बीमार नहीं पड़ना चाहता। मैं दुनियाभर में अपने फैंस को निराश नहीं सकता।
4 of 4
माइकल जैक्सन
मैट के मुताबिक माइकल कहते थे कि मुझे स्वस्थ्य रहना है। मुझे नहीं पता कि आज मैं किससे मिलूंगा, मैं नहीं जानता कि आज मेरा सामना किस मुसीबत से होने वाला है। मैट ने बताया कि लोग जैक्सन को गंभीरता से नहीं लेते थे और उनका मजाक उड़ाते थे। बता दें कि माइकल जैक्सन की मौत साल 2009 में हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X