अपनी अगली फिल्म ‘चाकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग की तैयारियों में व्यस्त अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ब्रांड्स की दुनिया में एक नया मील का पत्थर पार किया है। 21 साल पुराने फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स ने उन्हें भारत में अपना नया ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक माइकल कॉर्स को भारत में अपनी घड़ियों को प्रचारित, प्रसारित करने के लिए एक ऐसी मशहूर शख्सियत की तलाश अरसे से रही है जो समय के हिसाब से खुद को ढालते हुए मानवीय संवेदनाओं को भावुक तरीके से लोगों के सामने पेश करने में सक्षम रही हों।
Anushka Sharma: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स से अनुष्का का करार, भारत में बनीं इसकी ब्रांड एंबेसडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पिछली फिल्म ‘जीरो’ के बाद से खुद को नवोन्मेषित करने की कोशिशों में लगीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की गिनती हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में होती रही है। ब्रांड बाजार में उनका दमखम शुरू से दिखता रहा है और क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद वह देश के सबसे लोकप्रिय पॉवर कपल में भी शुमार होती हैं। इन दिनों अपनी फिल्म ‘चाकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में तैयारियों में व्यस्त अनुष्का की इस नई उपलब्धि का एलान मंगलवार को हुआ।
यह भी पढ़ें: निजी जिंदगी में विद्या सिन्हा ने झेलीं खूब तकलीफें, दूसरे पति पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
माइकल कॉर्स के साथ अपने नए रिश्ते के बारे में अनुष्का शर्मा कहती हैं, ‘इस कंपनी की घड़ियों की अनोखी डिजाइन और भीड़ में अलग नजर आने की इनकी प्रकृति की मैं लंबे समय से प्रशंसक रही हूं और मैं खुश हूं कि अब मैं भारत में इनकी एंबेसडर बन गई हूं। मेरे लिए माइकल कॉर्स ब्रांड सिद्धांतों का एक ऐसा प्रतिबिंब जो लोगों के सटीक वैयक्तिक भावों की अभिव्यक्ति का माध्यम रहा है और लगातार खुद को नए नजरिये से सृजित करता रहा है। इसकी अपनी एक ऐतिहासिक विरासत रही है और इसके साथ जुड़कर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।’
यह भी पढ़ें: ‘मैं महमूद साब की जूती के बराबर भी नहीं, उन्होंने नाम न दिया होता तो मेरा क्या
फॉसिल इंडिया के प्रबंध निदेशक जॉनसन वर्गीज भी अनुष्का शर्मा के माइकल कॉर्स का चेहरा बनने से काफी प्रफुल्लित नजर आए। वह कहते हैं, ‘अनुष्का शर्मा का करियर बहुत शानदार रहा है। परदे पर अपनी प्रस्तुतियों के अलावा उनका अपना स्टाइल किसी लोकप्रिय शख्सियत का सहजता और सुरुचि को भी दर्शाता है। वह किसी भी शख्स की व्यक्तिगत पहचान और उसके मूल्यों को आगे ले जाने में यकीन रखती हैं।’
यह भी पढ़ें: सालगिरह पर रणवीर ने दीपिका को दिया सरप्राइज, चॉकलेट और फूल लेकर पहुंचे ऑफिस, देखें तस्वीर