फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mika Ki Voti: स्वयंवर में हिस्सा लेने की खबरों पर उर्फी जावेद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- नेशनल टीवी पर कभी शादी...

Mon, 06 Jun 2022 03:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 06 Jun 2022 03:42 PM IST
सार

मनोरंजन जगत के मशहूर गायक मीका सिंह इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सिंगर नेशनल टीवी पर अपनी दुल्हनिया की खोज शुरू करने वाले हैं। दरअसल, मीका सिंह जल्द ही अपने स्वयंवर का आगाज करने वाले हैं।

विज्ञापन
Mika Ki Voti: Urfi Javed denies to the news of participating in mika ka Swayamvar said never get married on National TV
मीका सिंह,उर्फी जावेद - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत के मशहूर गायक मीका सिंह इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सिंगर नेशनल टीवी पर अपनी दुल्हनिया की खोज शुरू करने वाले हैं। दरअसल, मीका सिंह जल्द ही अपने स्वयंवर का आगाज करने वाले हैं। इस स्वयंवर के जरिए मीका अपने जीवनसाथी के तलाश करेंगे। इस स्वयंवर की जानकारी सामने आते ही देशभर से लड़कियों के प्रपोजल सामने आने लगे हैं। हालांकि, अभी तक इस शो में शामिल होने वाली लड़कियों के नाम तय नहीं हुए हैं। 

Mika Ki Voti: Urfi Javed denies to the news of participating in mika ka Swayamvar said never get married on National TV
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच बीते दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन  का नाम इस शो से जोड़ा जा रहा था। पिछले दिनों सामने आई खबरों के मुताबिक उर्फी भी मीका की दुल्हनिया बनने के लिए इस शो में हिस्सा लेने वाली थीं। हालांकि, अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सामसे आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका के स्वयंवर में उर्फी के हिस्सा लेने की सभी खबरें महज एक अफवाह है। इस बारे में खुद उर्फी जावेद ने जानकारी दी है। 

Mika Ki Voti: Urfi Javed denies to the news of participating in mika ka Swayamvar said never get married on National TV
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

शो में हिस्सा लेने की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए उर्फी ने बताया कि वह मीका के शो में पार्टिसिपेट नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह कभी नेशनल टीवी पर शादी नहीं करेंगी, क्योंकि ये प्राइवेट अफेयर होता है। उर्फी ने आगे कहा कि मैं मीका के स्वयंवर शो का हिस्सा बनने से जुड़ी सारी अटकलें देख रही हूं। लेकिन मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मैं ये शो नहीं कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी भी शादी से जुड़ी कोई रियलिटी शो नहीं करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Ki Voti: Urfi Javed denies to the news of participating in mika ka Swayamvar said never get married on National TV
मीका का स्वयंवर - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने कहा कि शादी एक पवित्र और निजी चीज है, इसलिए मैं कभी शादी करूंगी तो वो काफी निजी होगी, किसी नेशनल टेलीविजन पर तो बिल्कुल नहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं थी। इस शो के बाद से ही वह काफी मशहूर हो गईं और अब अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं रहती हैं। वहीं, मीका के स्वयंवर की बात करें तो मीका दी वोटी शो 19 जून से स्टार भारत पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में देशभर की 12 लड़कियां हिस्सा लेंगी, जिसमें से एक को मीका अपनी दुल्हनिया चुनेंगे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed