फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की पर बड़ा खुलासा, मीका सिंह के बचाव में उतरे दलेर मेहंदी

Sat, 08 Dec 2018 10:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh controversy Daler Mehndi said victim girl works with Mika last 3-4 years
Mika Singh - फोटो : instagram
बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें दुबई पुलिस ने 17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। कल रात तक खबर आई कि मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने से छुड़ा लिया गया है। इस बीच मीका के भाई दलेर मेहंदी ने पीड़ित लड़की के बारे में बड़ा खुलासा किया है। 
Mika Singh controversy Daler Mehndi said victim girl works with Mika last 3-4 years
Daler Mehndi - फोटो : social media
अंग्रेसी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दलेर मेहंदी ने कहा है कि वह अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ है। उन्होंने बताया कि मीका दुबई में अपने शो करने के लिए आए थे। दलेर मेहंदी के अनुसार जिस ब्राजीलियन लड़की ने मीका पर आरोप लगाए हैं वह लड़की और उसकी मां उनके सिंगिग-डांसिंग ग्रुप से पिछले 3-4 सालों से जुड़ी हुई है। 
Mika Singh controversy Daler Mehndi said victim girl works with Mika last 3-4 years
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला
दलेर मेहंदी का कहना है कि हमें समझने में समय लग रहा है कि ऐसा लड़की ने क्यों कहा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इंडियन एंबेसी द्वारा जांच करने के बाद मीका सिंह को दुबई पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया गया है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में मौजूद भारत के राजदूत नवदीप सिंह सुरी ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद मीका सिंह को छुड़ा लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh controversy Daler Mehndi said victim girl works with Mika last 3-4 years
मीका सिंह - फोटो : file photo
गौरतलब है कि मीका परफॉर्मेंस की वजह से दुबई गए थे। जहां पर महिला के आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। आपको बता दें कि जिस दिन मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार किया उसी दिन उनका गाना 'आंख मारे' रिलीज हुआ। यह गाना रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा का है।
विज्ञापन
Mika Singh controversy Daler Mehndi said victim girl works with Mika last 3-4 years
mika singh - फोटो : firstpost
बता दें कि मीका सिंह इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले साल 2016 में एक और मॉडल ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इससे पहले साल 2015 में भी मीका एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए थे । मीका सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था । इस डॉक्टर का नाम श्रीकांत था और अंबेडकर हॉस्पिटल में काम करता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed