फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटपाथ पर बांसुरी बजाने वाले का मीका सिंह ने किया सम्मान, घर बुलाकर बनाया म्यूजिक वीडियो

Fri, 24 Jul 2020 04:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 24 Jul 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh make a video of street guy Naushad Ali who plays flute frantically
नौशाद अली, मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे देश में कई प्रतिभाशाली लोग हैं जिन्हें या तो बहुत मुश्किल से पहचान मिलती है या उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका ही नहीं मिलता है, लेकिन सोचो क्या हो, जब बॉलीवुड की कोई बड़ी हस्ती आपके अंदर की प्रतिभा को दूर से पहचान ले और आपको साथ एक वीडियो बनाए। ऐसा ही कुछ फुटपाथ पर बांसुरी बजाने वाले एक शख्स के साथ मशहूर गायक मीका सिंह ने किया हैं। 

Mika Singh make a video of street guy Naushad Ali who plays flute frantically
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, मीका सिंह हिंदी और पंजाबी गानों के मशहूर गायक हैं। उन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों में अपने गानों से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है। मीका सिंह ने हाल ही में फुटपाथ पर बांसुरी बजाने वाले एक शख्स के साथ म्यूजिक वीडियो बनाया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। मीका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है।

Mika Singh make a video of street guy Naushad Ali who plays flute frantically
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इस वीडियो में बांसुरी बजाने वाला शख्स भी नजर आ रहा है। मीका सिंह वीडियो में बताते हैं कि इस शख्स का नाम नौशाद अली है। वीडियो में मीका सिंह कहते हैं कि नौशाद अली बहुत शानदार बांसुरी बजाते हैं। वह मीका के घर की बिल्डिंग के बाहर बांसुरी बजा रहे थे। उसी दौरान मीका की उन पर नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने नौशाद को अपने घर में बुलाया और सोशल मीडिया पर उसकी एक झलक साझा करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh make a video of street guy Naushad Ali who plays flute frantically
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह ने नौशाद अली के साथ मिलकर साल 1971 में आई फिल्म आप आए बहार आई का सुपरहिट गाना मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता पर एक वीडियो बनाया। वीडियो में मीका जहां कैसियो बजाते नजर आए वहीं नौशाद ने बांसुरी बजाकर उसके साथ डूइट किया। बाद में नौशद अली ने इस गाने के अलावा कोरा कागज था ये मन मेरा, गाने पर भी अपनी बांसुरी की धुन सुनाई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Met this guy on the road, I thought we should just have Chai and make him play his flute ... Now guys meet him...even if you can't spend money to help the needy you can support a talented person by making their video remember one thing , Your little time can change lives. #music #flute #bollywood #talent @musicandsoundofficial

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on

विज्ञापन
Mika Singh make a video of street guy Naushad Ali who plays flute frantically
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते हुए मीका सिंह ने पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस से खास अपील भी की है। मीका सिहं ने पोस्ट में लिखा, 'मैं सड़क पर इस व्यक्ति से मिला। मुझे लगा हमें साथ चाय पीनी चाहिए और उनकी बांसुरी सुननी चाहिए। अब आप इनसे मिलिए। अगर आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए पैसे खर्च नहीं कर सकते हैं तो उसकी प्रतिभा को जरूर सपोर्ट करें। आपका थोड़ा का समय किसी की जिंदगी बदल सकता है।' 

पढ़ें: 98 साल पुरानी है कपूर खानदार की पाकिस्तान में मौजूद ये हवेली, अब दिखती है ऐसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed