मीका सिंह ने अपने अलग स्टाइल की गायकी के लिए मशहूर हैं। उनके गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में गायक अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने लाइव प्रस्तुति दी थी। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि, इनमें से एक वीडियो ऐसा है जो सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Mika Singh: मीका सिंह के लिए पाकिस्तानी फैन ने खोला खजाना, मंच पर दे डाले इतने करोड़ के उपहार!
मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें गायक को उनका कथित पाकिस्तानी फैन महंगे उपहार देता दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में मीका का एक फैन उन्हें महंगे तोहफे देता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका यह फैन पाकिस्तानी है, जिसने मंच पर जाकर गायक पर महंगे तोहफों की बरसात कर दी।
हाल ही में एक पैपराजी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में मीका को बिलोक्सी कॉन्सर्ट में देखा जा सकता है। वीडियो में इस कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक मीका के लिए अपने प्यार बरसाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में प्रशंसक को भीड़ के बीच हाथ में एक मोटी सोने की चेन लेकर मीका की ओर हाथ से इशारे करते हुए देखा जा सकता है। यह देखते हुए गायक ने फैन को स्टेज पर बुला लिया।
View this post on Instagram
फिर क्या था मंच पर पहुंचते ही प्रशंसक ने उन्हें हीरे की अंगूठियों और रोलेक्स घड़ी के साथ सफेद सोने की चेन भेंट में दे डाली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत 3 करोड़ रुपये है। मीका उपहार पाकर बहुत खुश नजर आए। वीडियो में वे प्रशंसक का अभिवादन करते और उसे गले लगाते भी दिखे।
मीका भी अपने करीबियों और दोस्तों को महंगे तोफहे देने के लिए जाने जाते हैं। अगस्त 2023 में यह जानकारी सामने आई थी कि उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को मुंबई और दिल्ली में आठ करोड़ रुपये के अपार्टमेंट उपहार में दिए। इससे पहले गीतकार कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीका को 18 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी उपहार में देने के लिए धन्यवाद दिया था।
Vikrant Massey: पिता की मेज पर बिखरी सिगरेट के राख ने किया प्रेरित, विक्रांत मैसी ने साझा कीं पुरानी यादें
संबंधित वीडियो