बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में 6 दिसंबर को गिरफ्तार कर पुलिस थाने में रखा गया था, लेकिन अब रिहा कर दिया गया है। पुलिस कस्टडी से रिहा होने के बाद मीका को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। मीका पर 17 साल की मॉडल ने अश्लील मैसेज भेजने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया था।
पुलिस कस्टडी से रिहा मीका अब कोर्ट में होंगे पेश, 17 साल की मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सुरी ने इंडिया टुडे ग्रुप से बात करते हुए दी। राजदूत नवदीप ने कहा - 'मीका को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और अब अबू धाबी ले जाया गया है। गुरुवार को शाम 5 बजे इस बात की जानकारी मिली थी। अपनी एक टीम भेजकर अधिकारियों से बात भी की है।'
नवदीप ने आगे कहा - 'मीका को रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस हिरासत से रिहा किया गया था। रिहाई के बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस पूरे मामले पर भारतीय एंजेसी दोनों पक्षों के संपर्क में बनी हुई है।' कहा जा रहा है कि मीका सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए वकील हायर किया है।
आपको बता दें, मीका परफॉर्मेंस की वजह से दुबई गए थे। जहां पर महिला के आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मीका की गिरफ्तारी की खबर सुनकर राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी सावंत रो रही थीं। वीडियो में राखी और कह रही हैं कि वह मीका को छुडा़ने दुबई जा रही हैं।
वीडियो में राखी रोते हुए कह रही हैं कि - 'तुम इतने लफड़े करते हो ना..अभी मैं आ रही हूं दुबई तुम्हें छुडा़ने के लिए। बस अपना वीजा ढूंढ रही हूं। तुम इतने कांड करते रहते हो ना मीका..। राखी सावंत के इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, साथ ही राखी को ट्रोल कर रहे हैं।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on