सब्सक्राइब करें

Mika Singh: अपने जन्मदिन पर समारोह आयोजित नहीं करेंगे मीका सिंह, इस वजह से लिया फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 01:00 PM IST
सार

मशहूर गायक मीका सिंह का आज 45वां जन्मदिन है। 10 जून, 1977 को जन्में मीका इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर जल्द ही अपने रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' के जरिए नेशनल टीवी पर अपनी दुल्हनियां तलाशते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Mika Singh Will not celebrate his birthday today due to the death of singer KK and sidhu Moose Wala
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गायक मीका सिंह का आज 45वां जन्मदिन है। 10 जून, 1977 को जन्में मीका इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर जल्द ही अपने रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' के जरिए नेशनल टीवी पर अपनी दुल्हनियां तलाशते नजर आएंगे। इसी बीच अब गायक के जन्मदिन से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दरअसल, गायक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। सिंगर ने ये फैसला हाल ही हुए गायक केके और सिद्धू मूसेमाला के निधन पर लिया था।

Trending Videos
Mika Singh Will not celebrate his birthday today due to the death of singer KK and sidhu Moose Wala
मीका सिंह

हर साल धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने वाले मीका सिंह इस साल अपने जन्मदिन पर कोई भव्य आयोजन नहीं करेंगे। दरअसल, हाल ही में एक्टर ने यह घोषणा की कि इस साल दिवंगत गायकों के सम्मान और शोक के रूप में किसी भी तरह का कोई समारोह नहीं होगा। इस सिलसिले में मीडिया से बात करते हुए मीका ने मूसेवाला की हत्या को समाज पर एक धब्बा और संगीत की दुनिया के साथ अन्याय बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh Will not celebrate his birthday today due to the death of singer KK and sidhu Moose Wala
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि जाने-माने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते महीने की 29 तारीख को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला ने यूं तो कई गाने गाए लेकिन उन्हें उनके गाने 'सो हाई' से लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई। सिद्धू मूसेवाला 'गेम', वार्निंग शॉट्स, लीजेंड, टोचन जैसे गानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

Mika Singh Will not celebrate his birthday today due to the death of singer KK and sidhu Moose Wala
केके - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सिद्धू की मौत के दो दिन बाद यानी 31 मई को बॉलीवुड के मशहूर गायक केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नाथ दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां लाइव परफॉर्मेंस के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बाद में सामने आई रिपोर्ट में पता चला था कि सिंगर की मौत हार्ट में हुई ब्लॉकेज की वजह से हुई थी। 

विज्ञापन
Mika Singh Will not celebrate his birthday today due to the death of singer KK and sidhu Moose Wala
मीका का स्वयंवर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें गायक मीका सिंह की तो सिंगर जल्द ही टीवी पर अपना स्वयंवर आयोजित करने वाले हैं। मीका दी वोटी नाम का यह रियलिटी शो 19 जून से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में देशभर की 12 लड़कियां हिस्सा लेंगी, जिसमें से किसी एक को मीका अपना हमसफर चुनेंगे। इस शो को मशहूर सिंगर शान होस्ट करते नजर आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed