फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलाप जावेरी ने किया केआरके का पर्दाफाश, वीडियो जारी कर खोली पोल

Sat, 04 Jul 2020 12:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 Jul 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
milap zaveri exposed kamal rashid khan aka krk fake behavior for sushant singh rajput
मिलाप जावेरी, केआरके - फोटो : Social Media

अभिनेता व फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर निर्देशक मिलाप जावेरी ने निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले केआरके उन्हें एक बुरा अभिनेता बताया था लेकिन मौत के बाद वो आंसू बहा रहे थे। 

milap zaveri exposed kamal rashid khan aka krk fake behavior for sushant singh rajput
केआरके

मिलाप जावेरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से केआरके की दो क्लिप साझा की हैं। पहली क्लिप सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले की है जिसमें केआरके कहते हैं, 'मेरे ख्याल में एक्टिंग सुशांत सिंह राजपूत को आती नहीं है और एकता कपूर पर फाइन होना चाहिए जिन्होंने उनको एक्टर बनाया है। साजिद नाडियाडवाला जैसे लोगों पर भी फाइन होना चाहिए जो उन्हें 8 करोड़ रुपये देते हैं।'

milap zaveri exposed kamal rashid khan aka krk fake behavior for sushant singh rajput
केआरके

वहीं दूसरी क्लिप सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद की है जिसमें केआरके उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए कहते हैं, 'अब जब तक दुनिया रहेगी, उसको याद किया जाएगा। जब तक बॉलीवुड रहेगा ये सवाल पूछा जाता रहेगा कि एक लड़के ने सिर्फ 34 साल की उम्र में खुदकुशी क्यों कर ली थी जबकि वह कामयाब भी था। सुशांत मैं आज बहुत दुखी भी हूं और तुम्हें मिस भी कर रहा हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं भाई।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
milap zaveri exposed kamal rashid khan aka krk fake behavior for sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

इन क्लिप को साझा करते हुए मिलाप जावेरी ने लिखा है, 'ये फर्जी और घटिया केआरके का असली चेहरा है। आज वो अपने झूठे आंसुओं से मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहा है। सच तो ये है कि सुशांत के जिंदा रहते वो उससे डर गया था। केआरके अपने फर्जी बर्ताव से उसकी बेइज्जती कर रहा है। ऐसे लोगों को रोकने की जरूरत है।'
 


 

विज्ञापन
milap zaveri exposed kamal rashid khan aka krk fake behavior for sushant singh rajput
हंसल मेहता

मिलान जावेरी के इस ट्वीट पर निर्देशक हंसल मेहता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'मिलाप, केआरके नाम के इस परजीवी को जलील किए जाने और सजा दिए जाने की जरूरत है, उसने सुशांत के बारे में कई बार गंदी बातें कही हैं और अब वह बीच- बचाव करने की कोशिश कर रहा है। इससे अधिक शर्मनाक बात यह है कि इस गंदे शख्स को अभी भी संरक्षण और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों द्वारा पाला जा रहा।'
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed