सब्सक्राइब करें

मिलाप जावेरी ने किया केआरके का पर्दाफाश और बॉलीवुड में फैले रंगभेद पर उषा जाधव का खुलासा, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 Jul 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
Milap Zaveri Exposed Kamal Rashid Khan and  Usha Jadhav speak in Apartheid In Film Industry entertainment news
कमाल राशिद खान और उषा जाधव - फोटो : Social Media

अभिनेता व फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर निर्देशक मिलाप जावेरी ने निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले केआरके उन्हें एक बुरा अभिनेता बताया था लेकिन मौत के बाद वो आंसू बहा रहे थे। 



मिलाप जावेरी ने किया केआरके का पर्दाफाश, वीडियो जारी कर खोली पोल

 

Trending Videos
Milap Zaveri Exposed Kamal Rashid Khan and  Usha Jadhav speak in Apartheid In Film Industry entertainment news
पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है। लेकिन अब तक मामले को लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि अब तक सुशांत के परिवार की तरफ से भी  इस मामले पर कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन अब हाल ही में सुशांत के पिता का एक कथित ट्विटर अकाउंट सामने आया है जिसके जरिए वो अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

ट्विटर के जरिए इंसाफ मांग रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत के पिता? जानें वायरल ट्वीट की चौंकाने वाली सच्चाई...

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Milap Zaveri Exposed Kamal Rashid Khan and  Usha Jadhav speak in Apartheid In Film Industry entertainment news
पार्थ समथान - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद डिप्रेशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई बड़े सितारों ने अपनी जिंदगी में हुए तनाव को लेकर खुलकर बात रखी है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, रॉनित रॉय और विकास गुप्ता जैसे बड़े स्टार्स भी डिप्रेशन से जूझ चुके हैं और इस बात को उन्होंने खुलकर स्वीकार किया है। मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार ने यहां तक कहा कि डिप्रेशन के चलते वो खुदकुशी करने वाले थे। इस बीच टेलीविजन इंडस्ट्री के एक बड़े अभिनेता ने खुलासा किया है कि लॉकडाउन के दौरान वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान हुए डिप्रेशन का शिकार, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी कहानी

 

Milap Zaveri Exposed Kamal Rashid Khan and  Usha Jadhav speak in Apartheid In Film Industry entertainment news
शेखर कपूर - फोटो : Social Media

एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने गुरुवार को अपने सौंदर्य उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया।  कंपनी के अनुसार नए नाम में सुंदरता के सकारात्मक पहलू के साथ समावेशी दृष्टिकोण को अपनाया गया है। हालांकि कंपनी द्वारा सौंदर्य उत्पाद ब्रांड का नाम बदले जाने के बाद भी निर्देशक शेखर कपूर नाराज हैं और उन्होंने ट्वीट कर कंपनी को फटकार लगाई है।

फेयर एंड लवली के फैसले पर शेखर कपूर ने कसा तंज, बोले- 'पैकेजिंग पर सांवली मॉडल लाकर इसे साबित करो'

 

विज्ञापन
Milap Zaveri Exposed Kamal Rashid Khan and  Usha Jadhav speak in Apartheid In Film Industry entertainment news
उषा जाधव - फोटो : social media

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में रंगभेद का मुद्दा छाया हुआ है। इस बीच भारत में भी गोरे और सांवले रंग को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। हाल ही में लंबी लड़ाई के बाद कथित तौर पर गोरा बनाने वाली क्रीम फेयर एंड लवली को भी अपने नाम में बदलाव करना पड़ा। लेकिन रंगभेद की जड़ें समाज में इतनी अंदर तक फैली हुई हैं कि ये किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को मापने का पहला पैमाना बन गई हैं। अभिनय का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल करने वाली अभिनेत्री उषा जाधव को भी सिर्फ सांवला होने की वजह से कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। 

रंगभेद के चलते रिजेक्शन झेला, नेशनल अवार्ड विजेता अभिनेत्री उषा जाधव बोलीं- धारावाहिकों में गोरे को बनाते हैं सांवला

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed