सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, जाते जाते यह वादा पूरा कर गए सुशांत सिंह राजपूत

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 04 Jul 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Chhabra revealed Sushant Singh Rajput fulfilled this promise while leaving
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, मुकेश छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा आजकल खूब चर्चाओं में है। यह फिल्म 24 जुलाई को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है लेकिन सुशांत के प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करवाने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि होगा तो वही जो इस फिल्म के निर्माता चाहेंगे। फिल्मों के जाने माने कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को करके सुशांत ने दोस्ती का फर्ज अदा किया है।

Trending Videos
Mukesh Chhabra revealed Sushant Singh Rajput fulfilled this promise while leaving
सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मुकेश और सुशांत वर्ष 2013 में आई फिल्म 'काय पो छे' के वक्त से ही एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। फिल्म के लिए कास्टिंग निर्देशक के तौर पर मुकेश ने 800 लोगों के ऑडिशन के बाद सुशांत की काबिलियत को पहचाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Chhabra revealed Sushant Singh Rajput fulfilled this promise while leaving
मुकेश छाबड़ा - फोटो : ट्विटर

मुकेश छाबड़ा बताते हैं, ‘एक बार सुशांत ने मुझसे कहा था कि तुम्हारा दिल फिल्म बनाने में हैं। किसी दिन तुम खुद अपनी ही फिल्म का निर्देशन करोगे। सुशांत ने मुझसे वादा किया कि मैं जिस दिन फिल्म बनाऊंगा, वह मेरी फिल्म में काम करेंगे।’

Mukesh Chhabra revealed Sushant Singh Rajput fulfilled this promise while leaving
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश छाबड़ा सुशांत की इस अंतिम फिल्म से ही निर्देशन में अपने करियर का शुभारंभ कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। सुशांत के बारे में याद कर वह कहते हैं, 'मुझे पता था कि मैं अपनी पहली फिल्म के लिए एक महान अभिनेता के अलावा किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो मुझे एक दोस्त के रूप में समझे। जो मेरे करीबियों में से हो। कोई ऐसा व्यक्ति जो इस पूरी यात्रा के दौरान मेरे साथ खड़ा होगा। मुझे याद है कि बहुत पहले सुशांत ने मुझसे वादा किया था कि जब भी मैं अपनी पहली फिल्म बनाऊंगा, तो वह इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे।‘

विज्ञापन
Mukesh Chhabra revealed Sushant Singh Rajput fulfilled this promise while leaving
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात जारी रखते हुए मुकेश ने कहा, 'जब मैंने उन्हें दिल बेचारा के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने बिना पटकथा पढ़े तुरंत हामी भर दी। हमारे बीच हमेशा से एक मजबूत भावनात्मक संबंध था। वह हमेशा दृश्य को बेहतर बनाने में मेरी मदद करते थे। वह मेरे साथ पढ़ते थे और अगर किसी भी समय उन्हें लगता है कि रचनात्मक रूप से दृश्य में सुधार किया जा सकता है, तो वह हमेशा मुझे बताते थे। हम साथ बैठते थे और पटकथा पर विस्तार से चर्चा करते थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed