सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रंगभेद के चलते रिजेक्शन झेला, नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री उषा जाधव बोलीं- 'धारावाहिकों में गोरे को बनाते हैं सांवला'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 Jul 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
Usha Jadhav Exclusive Interview With Amar Ujala Talks About Apartheid in film industry
ऊषा जाधव - फोटो : social media

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में रंगभेद का मुद्दा छाया हुआ है। इस बीच भारत में भी गोरे और सांवले रंग को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। हाल ही में लंबी लड़ाई के बाद कथित तौर पर गोरा बनाने वाली क्रीम फेयर एंड लवली को भी अपने नाम में बदलाव करना पड़ा। लेकिन रंगभेद की जड़ें समाज में इतने अंदर तक फैली हुई हैं कि ये किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को मापने का पहला पैमाना बन गई हैं। इस बीच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल करने वालीं अभिनेत्री उषा जाधव ने बताया कि उनको भी सिर्फ सांवला होने की वजह से कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। 

Trending Videos
Usha Jadhav Exclusive Interview With Amar Ujala Talks About Apartheid in film industry
usha jadhav

हाल ही में उषा जाधव ने अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए बताया कि समाज की तरह फिल्म इंडस्ट्री में भी रंगभेद का बोलबाला है। यहां निर्देशक और निर्माता गोरे रंग वालों को प्राथमिकता देते हैं। उषा ने कहा, 'सिनेमा हमारे समाज का एक हिस्सा है और इसमें भी लोगों को रंगभेद का सामना करना पड़ता है। यहां हर तबके और विचारधारा के लोग आते हैं। ऐसा कई सालों से चलता चला आ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Usha Jadhav Exclusive Interview With Amar Ujala Talks About Apartheid in film industry
usha jadhav

रंगभेद को लेकर लोगों की सोच में बदलाव पर उषा ने कहा, 'समाज की जो विचारधारा है कि तुम्हें खूबसूरत दिखने के लिए गोरा होना चाहिए। या फिर तुम्हें काम चाहिए, समाज में एक सम्मान चाहिए, शादी के लिए अच्छा वर या वधू चाहिए तो गोरा होना चाहिए, इस तरह की विचारधारा को बदलना पड़ेगा।'

Usha Jadhav Exclusive Interview With Amar Ujala Talks About Apartheid in film industry
usha jadhav

सांवले होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में रिजेक्ट होने के सवाल पर उषा जाधव ने कहा, 'शुरुआत में मुझसे निर्माता-निर्देशक कहते थे कि नहीं हमें सिर्फ गोरे और खूबसूरत लोग ही चाहिए। इस वजह से मुझे बहुत बार रिजेक्ट किया गया। अगर किसी के घर में एक सांवली लड़की पैदा हो तो जन्म से ही घरवाले परेशान हो जाते हैं। उसे बचपन से ही गोरा बनाने के नुस्खे अपनाए जाते हैं। फिल्मों से रिजेक्ट होने के बाद भी मैं कभी नहीं टूटी।'

विज्ञापन
Usha Jadhav Exclusive Interview With Amar Ujala Talks About Apartheid in film industry
usha jadhav

उषा ने बताया, 'रंगभेद होने के वजह से सांवले लोगों का फिल्म इंडस्ट्री में आत्मविश्वस कमजोर हो जाता है। बाजार में बिकने वाली फेयरनेस क्रीम सांवले लोगों की मजबूती को तोड़ देती हैं। हमें पहले खुद को स्वीकार करना चाहिए। कई बार धारावाहिकों में गोरो लोगों को कास्ट कर उन्हें सांवला कर दिया जाता है। मैं जानना चाहती हूं कि क्या आपको सांवले लोग नहीं मिलते।'

ट्विटर के जरिए इंसाफ मांग रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत के पिता? जानें वायरल ट्वीट की चौंकाने वाली सच्चाई...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed