फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: फीमेल सेंट्रिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, दे चुकी हैं कई सुपरहिट मूवीज

Sun, 06 Nov 2022 11:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mili Actress Janhvi Kapoor to Kangana Ranaut  Actress Who Are Famous For Their Female Centric Films
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब फिल्में केवल मेल एक्टर्स के लिए लिखी जाती थीं। कई साल तक इस तरह की फिल्में बनने के बाद अब तस्वीर थोड़ी बदल चुकी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब महिलाओं पर आधारित फिल्में भी बनने लगी हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण फिल्म 'डबल एक्सएल' और 'मिली' हैं। दोनों ही फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं जो मुख्य रूप से महिला किरदारों पर हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस तरह की फिल्मों में काम करने में महारत हासिल है।


Palak Muchhal-Mithoon Wedding: शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन, रिसेप्शन में पहुंचीं ये दिग्गज हस्तियां

Mili Actress Janhvi Kapoor to Kangana Ranaut  Actress Who Are Famous For Their Female Centric Films
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम सबसे पहले आता है। शुरुआती करियर में बाकी अभिनेत्रियों जैसे किरदार निभाने के बाद कंगना अब ज्यादातर ऐसी फिल्मों में काम करती हैं जिसमें उनका लीड रोल होता है। 'क्वीन', 'मणिकर्णिका',' 'थलाइवी' जैसी फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी के रोल में भी दिखने वाली हैं।
Bigg Boss 16: अब्दु और अर्चना के बीच जमकर हुई जुबानी जंग, कैप्टन ने कहा- कैंची से काट दूंगा जुबान

Mili Actress Janhvi Kapoor to Kangana Ranaut  Actress Who Are Famous For Their Female Centric Films
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन

फिल्म 'परिणीता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली विद्या बालन अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस ऐसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं जो उन्होंने अपने दम पर हिट कराई है। 'कहानी', 'तुम्हारी सुलु', 'शकुंतला देवी', जैसी महिला प्रधान फिल्मों में वह दिख चुकी हैं।
Neetu Kapoor: दादी बनने की खुशी से खिला नीतू कपूर का चेहरा, बोलीं- बहुत खुश हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Mili Actress Janhvi Kapoor to Kangana Ranaut  Actress Who Are Famous For Their Female Centric Films
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट मौजूदा समय की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं। साल 2022 में उनकी तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली आलिया भी कई फीमेल लीड वाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'राजी', 'डियर जिंदगी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।
KH234: मणिरत्नम की इस फिल्म के लिए कमल हासन आए साथ, 35 साल बाद दो दिग्गजों ने फिर मिलाया हाथ

विज्ञापन
Mili Actress Janhvi Kapoor to Kangana Ranaut  Actress Who Are Famous For Their Female Centric Films
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू

इस लिस्ट में तापसी पन्नू का नाम भी शामिल है। तापसी अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वह भी अक्सर महिलाओं पर केंद्रित फिल्मों में नजर आती हैं। 'नाम शबाना', 'सांड की आंख' और थप्पड़ जैसी फिल्मों में वह अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।
Karan Johar: नाना बनने पर बेहद खुश हुए करण जौहर, यूजर्स बोले- स्टूडेंट ऑफ द इयर 7 की एक्ट्रेस लॉक हो गई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed