कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही देखने को मिल रहा है। कई बड़ी और नामचीन हस्तियां भी इस महामारी की चपेट में आ चुकी हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे भी बीते दिनों इसकी जद में आ गए थे। उन्हीं में से एक हैं मशहूर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन। मिलिंद सोमन कुछ दिन पहले ही कोरोना को मात देकर वापस अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं। हाल ही में मिलिंद ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को एक नसीहत दी है जो इन दिनों खूब चर्चा में है।
कोरोना से ठीक होने के बाद मिलिंद सोमन की लोगों को नसीहत, बोले - 'स्वास्थ्य है तो सब कुछ है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह किसी गंभीर सोच में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं मिलिंद ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है जिससे यह साफ हो गया है कि कोरोना महामारी का उनपर मानसिक रूप से गहरा प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा मिलिंद ने पोस्ट के माध्यम से यह भी बताया कि इस संक्रमण की वजह से उन्होंने अपने एक बेहद खास मित्र को खो दिया है। जिसके बाद उन्होंने लोगों से घर में ही सुरक्षित रहने की अपील की है।
मिलिंद ने लिखा, 'बीते दिन मेरे एक दोस्त का कोरोना के चलते निधन हो गया जिसकी उम्र महज 40 वर्ष ही रही होगी। यह मेरे लिए काफी शॉकिंग था।' मिलिंद आगे लिखते हैं, 'कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इतना फिट हूं फिर भी मुझे कोरोना हो गया। मैं कहता हूं यदि आपकी फिटनेस और हेल्थ अच्छी है तो ये आपको वायरस से डील करने में मदद करती है लेकिन आपको इंफेक्शन से नहीं बचाती।'
इसके आगे मिलिंद लिखते हैं, 'लोग मुझसे अक्सर कहते हैं कि मैं स्वास्थ्य के बारे में इतनी बातें करता हूं जबकि कुछ लोगों के पास खाने के लिए भोजन तक नहीं है। मेरा मानना है कि यदि आपके पास स्वास्थ्य नहीं है तो और कुछ भी बहुत मायने नहीं रखता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको जागरूक होने की आवश्यकता है। मेरी अपील है घर पर रहें और सुरक्षित रहें। ओम शांति'
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन की उम्र 55 साल है बावजूद इसके वह फिटनेस के मामले में आज भी नौजवानों को कड़ी टक्कर देते हैं। यूं भी कहा जा सकता है मिलिंद सबसे पहले उनकी फिटनेस के लिए ही जाने जाते हैं। मिलिंद अक्सर सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर अपने वर्कआउट वीडियोज ही शेयर करते हैं। बता दें कि केवल मिलिंद ही नहीं उनकी मां और पत्नी भी उनकी ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं।