मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी निजी जिंदगी के अलावा पत्नी अंकिता कुंवर की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहे हैं। इन दोनों की उम्र के बीच करीब 24 साल का फासला है, लेकिन सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर की तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि प्यार के सामने उम्र सिर्फ एक नंबर की तरह होती है। शनिवार को अंकिता कुंवर ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है।
इस अंदाज में मिलिंद सोमन ने मनाया पत्नी अंकिता कुंवर का जन्मदिन, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के जन्मदिन को मिलिंद सोमन ने अपने परिवार और करीबियों के साथ मनाया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते दी हैं। मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अंकिता कुंवर के जन्मदिन की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।
मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह पत्नी अंकिता कुंवर के साथ काफी रोमाटिंक अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने परिवार के साथ की भी तस्वीर साझा की है। मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। अभिनेता के फैंस भी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
पत्नी अंकिता कुंवर की इन तस्वीरों को साझा करते हुए मिलिंद सोमन ने प्यारभरा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में अंकिता कुंवर के लिए लिखा, 'फैमिली टाइम!!!!!! मेरी प्यारी अंकिता कुंवर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, यह साल कई मायनों में मुश्किल रहा है लेकिन तुमने इसे अद्भुत बना दिया है, मैं अगले का इंतजार कर रहा हूं। तुम हर अनुभव और हर पल को प्यारा बना देती हो। मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि तुमने आज सुबह बेहद आराम से 29वें जन्मदिन पर 29 किलोमीटर दौड़ लगाई है'।
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
मिलिंद सोमन के फैंस उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कुंवर हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दोनों 22 अप्रैल साल 2018 को से एक-दूसरेशादी रचाई थी। मिलिंद सोमन 53 साल जबकि अंकिता कुंवर 29 साल हैं। दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। अंकिता और मिलिंद से शादी करने से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: एनसीबी ने रिया के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक मामला, लगाया ड्रग्स की साजिश करने का आरोप