फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन की 81 वर्षीय मां ने किए इतने पुश-अप्स, बेटे ने वीडियो साझा कर बताया ऐसे मनाया जन्मदिन

Mon, 06 Jul 2020 02:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Jul 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman Share Mother usha Soman Video Doing Push ups on Her 81st Birthday
परिवार के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन उन सितारों में शरीक हैं जो फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। मिलिंद न सिर्फ खुद फिटनेस फ्रीक हैं बल्कि उनकी मां और पत्नी भी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऐसे में मिलिंद ने हाल ही में अपनी मां का एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो मिलिंद सोमन की मां का है।



Milind Soman Share Mother usha Soman Video Doing Push ups on Her 81st Birthday
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : Social Media

मिलिंद सोमन ने 3 जुलाई को अपनी मां ऊषा सोमन का 81वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मिलिंद ने अपनी मां का एक खास वीडियो साझा किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मिलिंद सोमन की मां 81 साल की उम्र में जिस तरह से पुश अप्स लगा रही हैं वो देखते ही बन रहा है।

Milind Soman Share Mother usha Soman Video Doing Push ups on Her 81st Birthday
ऊषा सोमन - फोटो : Social Media

इस वीडियो को साझा करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा है, '3 जुलाई 2020, लॉकडाउन में जन्मदिन के साथ 81 अद्भुत वर्ष मनाए गए। 15 पुश अप्स के साथ पार्टी और वनीला बादाम केक, जिसे अंकिता ने बनाया है। हैपी बर्थडे आई। हमेशा मुस्कुराते रहिए।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

3rd July 2020. 81 amazing years celebrated with birthday in lockdown. Party with 15pushups and a jaggery vanilla almond cake baked by @ankita_earthy 😀 happy birthday Aai 🤗🤗🤗 keep smiling !! . . . #livetoinspire #keepmoving #neverstop #FitnessAddict #love #health #happybirthday

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman Share Mother usha Soman Video Doing Push ups on Her 81st Birthday
arjun rampal - फोटो : social media

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर मिलिंद के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी मिलिंद के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी मां को अद्भुत बताया है।

विज्ञापन
Milind Soman Share Mother usha Soman Video Doing Push ups on Her 81st Birthday
मां के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच मिलिंद ने अपने साथ ही मां और पत्नी के कई फिटनेस वीडियो साझा किए हैं। इन सभी वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया है। मिलिंद ने इससे पहले अपनी मां के साथ स्किपिंग करते हुए वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।

पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर आयुष्मान खुराना ने अपने गुरु को किया याद, इस दिग्गज गायक को बताया अपना प्रेरणा स्त्रोत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed