मॉडलिंग की दुनिया में 90 के दशक से ही लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले मिलिंद सोमन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिलिंद का जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ था। मिलिंद अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। अब अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी फिटनेस का एक और उदाहरण दिया है।
बर्थडे पर मिलिंद सोमन ने साझा कर दी न्यूड तस्वीर, फिटनेस देख उड़ गए सबके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिंद सोमन को भारत का आयरन मैन भी कहा जाता है। वो अक्सर अपने पोस्ट के जरिए लोगों को फिटनेस गोल्स देते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से मिलिंद ने फैंस के लिए फिटनेस गोल दिया है। अपने 55वें जन्मदिन पर उन्होंने न्यूड फोटो साझा की है।
मिलिंद सोमन इन दिनों गोवा में पत्नी अंकिता के साथ समय बिता रहे हैं। अपना जन्मदिन भी मिलिंद वहीं पर मना रहे हैं। ऐसे में बीच पर रनिंग करते हुए उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया है। फोटो में मिलिंद ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना है। जिसमें उनकी फिट बॉडी पूरी तरह से दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू मी'। आप इंस्टाग्राम पर मिलिंद की फोटो देख सकते हैं।
उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि कई लोग उन्हें इस तस्वीर के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स मिलिंद के ऊपर फनी मीम्स भी बना रहे हैं। कोई उन्हें कपड़े गिफ्ट करने की बात कर रहा है। तो कोई उनकी तस्वीर पर कपड़े का डिजाइन बना रहा है।
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन भारत के टॉप मेल मॉडल्स में से एक रहे हैं। उनके हैंडसम लुक्स और बॉडी पर आज तक उनके फैंस फिदा हैं। मिलिंद ने टेलीविजन पर सिंगर अलीशा चिनॉय के गाने 'मेड इन इंडिया' से कदम रखा था। इस वीडियो को देख सभी लोग मिलिंद के दीवाने हो गए थे। इसके बाद लगातार मिलिंद कई वीडियो, धारावाहिक और फिल्मों में नजर आए।
पढ़ें: तस्वीरों में देखिए तब्बू के बचपन से लेकर अब तक का सफर, 50 की उम्र में भी ढाती हैं कहर