फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाग मिल्खा भाग: मिल्खा सिंह ने अपनी बायोपिक के लिए लिया था सिर्फ एक रुपया, जानिए इसके पीछे क्या थी वजह

Sat, 19 Jun 2021 12:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Jun 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Milkha Singh Had Asked For Only One Rupee For His Biopic Bhaag Milkha Bhaag Farhan Akhtar
मिल्खा सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरा देश उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ अपनी यादें और फोटो साझा कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उनसे जुड़ा कोई यादगार लम्हा बता रहे हैं। मिल्खा सिंह हमेशा सभी के दिलों में याद बनकर जिंदा रहेंगे। बॉलीवुड में यूं तो तमाम बायोपिक फिल्में बनी हैं। लेकिन मिल्खा सिंह पर जब फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' बनी थी तो लोगों में अजीब सा उत्साह देखने को मिला था। युवा पीढ़ी ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था और शायद इसी फिल्म के जरिए लोगों ने मिल्खा सिंह को और करीब से जाना था। 'भाग मिल्खा भाग'  में एक्टर फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। फरहान अख्तर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ऐसे तो मिल्खा सिंह से जुड़े तमाम किस्से सुनने को मिल रहे हैं लेकिन हम आपको इस फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' और खास धावक से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं...



फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि
एक्टर फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बेहद प्रिय मिल्खा जी, मैं मन अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि आप नहीं रहे। शायद यह मेरा जिद्दी स्वभाव है जो मुझे आपसे सीखने को मिला। वही जिद जिसमें दिमाग अगर किसी चीज को करने की ठान लेता है तो कभी हार नहीं मानता। और सच यह है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे क्योंकि आप बड़े दिल वाले, लोगों को प्यार करने वाले, जमीन से जुड़े इंसान थे।'

Milkha Singh Had Asked For Only One Rupee For His Biopic Bhaag Milkha Bhaag Farhan Akhtar
मिल्खा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मिल्खा सिंह की बेटी सोनिया सांवलका ने अपने पिता के जीवन पर 'रेस ऑफ माई लाइफ' नाम से किताब लिखी, जो साल 2013 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब के प्रकाशित होने के बाद निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाने का फैसला लिया। फिल्म को लेकर जब वो फ्लाइंग सिख से मिले तो मिल्खा सिंह ने डायरेक्टर के सामने आजीब सी शर्त रख दी।

Milkha Singh Had Asked For Only One Rupee For His Biopic Bhaag Milkha Bhaag Farhan Akhtar
मिल्खा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मिल्खा सिंह ने फिल्ममेकर से सिर्फ एक रुपये का नोट लिया था। इस एक रुपये की खास बात यह थी कि एक रुपये का यह नोट साल 1958 का था, जब मिल्खा ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वतंत्र भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। एक रुपये का यह नोट पाकर मिल्खा भावुक हो गए थे। यह नोट उनके लिए किसी बेशकिमती यादगार की तरह था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Milkha Singh Had Asked For Only One Rupee For His Biopic Bhaag Milkha Bhaag Farhan Akhtar
मिल्खा सिंह, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के प्रमोशन के दैरान मिल्खा सिंह ने बताया था कि वो फरहार अख्तर फिल्म में निभाए गए रोल से काफी खुश हैं। एक्टर ने फिल्म में उन जैसा दिखने के लिए काफी मेहनत की थी। मिल्खा सिंह की एक आखिरी ख्वाहिश थी जो अब तक अधूरी है। वो ये थी कि रोम ओलंपिक में जो स्वर्ण पदक उनके हाथ से फिसल गया था, दुनिया छोड़ने से पहले वो उसे अपने देश में देखना चाहते थे। यही उनकी आखिरी इच्छा थी।

विज्ञापन
Milkha Singh Had Asked For Only One Rupee For His Biopic Bhaag Milkha Bhaag Farhan Akhtar
मिल्खा सिंह - फोटो : अमर उजाला

बता दें, मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के कहने पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान अमेरिका से उनकी डॉक्टर बेटी चंडीगढ़ आ गई थीं और वही उनका ख्याल रख रही थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने कॉफी पी और परिवार के लोगों से बातचीत भी की। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। मिल्खा सिंह की हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही उनका पूरा परिवार पीजीआई पहुंच गया। देर रात तक सभी लोग पीजीआई में थे और रात 11:30 बजे उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed