{"_id":"60cd8326d25af84a3157b3ed","slug":"son-pari-s-frooti-aka-tanvi-hegde-this-is-what-she-is-doing-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी हो गई तन्वी हेगड़े: 21 साल में इतनी बदल गई सोनपरी की 'फ्रूटी', अब देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ी हो गई तन्वी हेगड़े: 21 साल में इतनी बदल गई सोनपरी की 'फ्रूटी', अब देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे
90's के ऐसे कई टीवी शोज रहे जो काफी पॉपुलर हुए और आज भी लोगों को याद हैं। इनमें हातिम, चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूमबूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं। ऐसा ही एक सीरीयल था सोनपरी।
बड़ी हो गई है फ्रूटी
23 नवंबर 2000 से 1 अक्टूबर 2004 तक स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ये शो नए दौर का बेहद पॉपुलर सीरियल था। सीरियल देखकर हर बच्चा चाहता था कि उसके पास भी एक सोनपरी हो। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई भाषाओं में इस कार्यक्रम का अनुवाद किया गया। शो में सोनपरी हमेशा फ्रूटी की मदद करने के लिए हाजिर हो जाती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं अब वो फ्रूटी काफी बड़ी हो गई है। फ्रूटी का असली नाम तन्वी हेगड़े है और वह पहले से काफी ज्यादा बदल चुकी हैं। एक नजर देखने के बाद शायद ही आप उन्हें पहचान पाएं।
2 of 5
तन्वी हेगड़े
- फोटो : twitter
'सोन परी' में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी हेगड़े अब बड़ी हो चुकी हैं। तन्वी ने अपना करियर महज तीन साल की उम्र में शुरू किया था। जब वो रसना बेबी कॉन्टेस्ट की विनर रही थीं। सोनपरी के अलावा तन्वी शाकालाका बूम बूम के कुछ एपिसोड में भी दिखाई दीं।
3 of 5
तन्वी हेगड़े
- फोटो : ट्विटर
तन्वी का जन्म 11 नवंबर 1991 को मुंबई में हुआ। मुंबई में ही उनकी पढ़ाई लिखाई हुई। तन्वी पहली बार साल 2000 में आई फिल्म ‘गज गामिनी’ में नजर आईं। वो अपने पूरे करियर में तकरीबन 150 से ज़्यादा विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तन्वी हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन की वो मासूम फ्रूटी अब पूरी तरह बदल गई है। उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट भी है जहां वह अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। तन्वी मराठी फिल्मों में एक्टिव हैं। तन्वी सोनपरी में तो काफी क्यूट नजर आती थी, लेकिन असल जिदंगी में वह और भी प्यारी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तन्वी हेगड़े
- फोटो : ट्विटर
तन्वी ने गजगामिनी के अलावा ‘चैंपियन’, ‘विरुद्ध’ और ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ जैसी हिंदी फिल्मों में देखा गया है। आखिरी बार वो 2016 में आई मराठी फिल्म ‘अथांग’ में नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।