{"_id":"60cccf0304e941553157fa17","slug":"viacome18-comes-on-board-for-hrithik-roshan-deepika-padukone-starrer-fighter-srk-film-sidelined","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: शाहरुख पर भारी पड़ी ऋतिक की बॉक्स ऑफिस वैल्यू, वॉयकॉम18 ने फाइनल की सिद्धार्थ की ‘फाइटर’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: शाहरुख पर भारी पड़ी ऋतिक की बॉक्स ऑफिस वैल्यू, वॉयकॉम18 ने फाइनल की सिद्धार्थ की ‘फाइटर’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म जगत में भले इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की खूब सरगर्मियां दिखाई दे रही हों लेकिन उनकी एक फिल्म जो साउथ के निर्देशक एटली के साथ बनने वाली थी, खटाई में पड़ती नजर आ रहा है। मुकेश अंबानी के नियंत्रण वाली फिल्म निर्माण कंपनी वॉयकॉम 18 ने शाहरुख की इस फिल्म की बजाय ऋतिक रोशन की एक हवाई एक्शन फिल्म को तरजीह दी है। दिलचस्प तथ्य ये है कि इसी तरह की एक फिल्म पर कंगना रणौत भी काम कर रही है। खबर है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ अब वॉयकॉम 18 के बैनर तले बनेगी। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसकी हीरोइन दीपिका पादुकोण हैं। ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर’ बना चुके सिद्धार्थ आनंद ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के भी निर्देशक हैं। ये पूरा खेल इस तरह हुआ है कि फिल्म जगत में अभी कोई भी इस पर टिप्पणी करने तक से बच रहा है। इस बारे में सिद्धार्थ की कंपनी मारफ्लिक्स अथवा वॉयकॉम 18 ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज के अफसर इस पर वॉयकॉम 18 के अफसरों से कई दौर की बातें भी कर चुके हैं। लेकिन, मामला फिल्म के बजट को लेकर अटका रहा। सूत्र बताते हैं कि रेड चिलीज की मांग इस फिल्म के लिए करीब ढाई सौ करोड़ रुपये थी लेकिन वॉयकॉम 18 को ये फिल्म दो सौ करोड़ की भी महंगी लग रही थी। बैठकों के दौरान ये मुद्दा भी उठा कि शाहरुख खान की बतौर सोलो हीरो आखिरी हिट फिल्म कौन सी रही? ये सवाल सामने आने पर दिमाग पर काफी जोर देना होता है। शाहरुख की पिछली फिल्म ‘जीरो’ सुपरफ्लॉप रही। उसके पहले ‘जब हैरी मेट सेजल’ का हाल भी अच्छा नहीं रहा। फिल्म ‘रईस’ भी डांवाडोल ही रही थी। और, इसके निर्देशक राहुल ढोलकिया की अगली फिल्म ‘शाबास मिट्ठू’ लंबे समय से निर्माण में है। दिलचस्प यहां ये है कि राहुल की ये फिल्म भी वॉयकॉम 18 ही बना रहा है। ‘रईस’ से पहले शाहरुख की फिल्में ‘डियर जिंदगी’ और ‘फैन’ थीं।
3 of 5
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां ये जान लेना दिलचस्प रहेगा कि वॉयकॉम 18 दरअसल नेटवर्क18 और वॉयकॉम कंपनी का संयुक्त उपक्रम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 का इसके 51 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण है, बाकी 49 फीसदी अभी वॉयकॉम के पास है। हाल के दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फिल्म निर्माण से तौबा करने का भी मन बनाया था लेकिन वॉयकॉम18 और सोनी पिक्चर्स के बहुचर्चित विलय की कोशिशें आखिरी वक्त पर नाकाम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एटली के साथ शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब वॉयकॉम 18 का फिल्म निर्माण रिलायंस के संपूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी जियो स्टूडियोज से संचालित होता है। और, इस कंपनी ने शाहरुख की बजाय ऋतिक रोशन की फिल्म पर दांव लगाने को फायदे का सौदा माना है। अभी तक वॉयकॉम 18 ने शाहरुख की एटली के निर्देशन में प्रस्तावित उनके डबल रोल वाली फिल्म को आधिकारिक रूप से ना तो नहीं कहा है लेकिन ऋतिक की फिल्म की बात जगजाहिर होने के बाद जाहिर है कि दबाव शाहरुख की कंपनी पर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन, आनंद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस सौदे के सामने आने के साथ ही खुलासा ये भी हुआ है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाने जा रहे हैं। ऐसा ही एक किरदार कंगना रणौत ने भी अपनी फिल्म ‘तेजस’ में करने का एलान बीते दिनों किया है। फिल्म ‘फाइटर’ के ज्यादातर एक्शन दृश्य हवा में फिल्माए जाएंगे। फिल्म ‘लक्ष्य’ में फौजी बन चुके ऋतिक के लिए ये पहला मौका होगा जब वह एय़रफोर्स के पायलट का किरदार निभाएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार का खुलासा होना अभी बाकी है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।