फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur Season 3 Release Date: खत्म हुआ इंतजार! आने वाला है मिर्जापुर का तीसरा सीजन, कालीन भैया की पत्नी ने दी जानकारी

Mon, 02 May 2022 01:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 02 May 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur Season 3 Release date, Cast, Story, OTT Platform, Trailer revealed by kaleen bhaiya wife beena tripathi aka rasika dugal
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दोनों सीजन को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब निर्माता 'मिर्जापुर 3' को रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस सीरीज का तीसरा सीजन इसी साल रिलीज होने वाला है।

Mirzapur Season 3 Release date, Cast, Story, OTT Platform, Trailer revealed by kaleen bhaiya wife beena tripathi aka rasika dugal
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कालीन भैया की पत्नी ने दिया अपडेट
दरअसल, मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया की पत्नी का रोल निभा चुकीं अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक अपडेट जारी किया है। अभिनेत्री ने तीसरे सीजन की स्टार कास्ट का एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि मिर्जापुर 3 जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। इस वीडियो में कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और बीना त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तीसरे सीजन की कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने कुछ नए चेहरों को शामिल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पूरी स्टार कास्ट कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही है।

Mirzapur Season 3 Release date, Cast, Story, OTT Platform, Trailer revealed by kaleen bhaiya wife beena tripathi aka rasika dugal
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कब आएगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन?
'मिर्जापुर 3' की स्टारकास्ट का वीडियाे साझा करते हुए रसिका दुग्गल ने लिखा- 'मिर्जापुर सीजन 3 आएगा... अब कब आएगा ये तो सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो ही बता सकता है। अब हर अच्छी चीज़ के लिए इंतजार तो करना पड़ता है... तैयार रहिए!' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rasika (@rasikadugal)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur Season 3 Release date, Cast, Story, OTT Platform, Trailer revealed by kaleen bhaiya wife beena tripathi aka rasika dugal
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीजन 3 की होगी ये कहानी
मिर्जापुर के दूसरे सीजन में सब कुछ बर्बाद हो जाता है। कालीन भैया और उनके उत्तराधिकारी मुन्ना भैया की छाती को गुड्डू पंडित गोलियों से छलनी कर देते हैं। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री विधवा हो जाती हैं और गुड्डू भैया किंग ऑफ मिर्जापुर की गद्दी पर बैठ जाते हैं। माना जा रहा है कि तीसरे सीजन में नई कहानी होगी लेकिन दुश्मनी पुरानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed