फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss Universe 2020: जानिए कौन हैं टॉप पांच में जगह बनाने वालीं एडलिन कास्टलिनो? प्रतियोगिता में लॉकडाउन से जुड़े सवाल पर दिया ये जवाब

Mon, 17 May 2021 12:53 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 17 May 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Miss Universe 2020: Adline Castelino Makes India Proud As She Enters TOP 5 She Gave Impressive Answer On Lockdown Question
एडलिन कास्टलिनो - फोटो : Instagram

मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं। एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। तो वहीं भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रही 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो ने टॉप पांच में अपनी जगह बनाकर देश और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता फ्लोरिडा के हॉलीवुड स्थित सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कैसिनो में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में कई हसीन और बुद्धिमानी महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें से भारत की ओर से एडलिन क्वाडरोस कास्टलिनो भी शामिल हुईं। एडलिन के माता-पिता कर्नाटक से हैं। एडलिन कास्टलिनो से प्रतियोगिता में कौन सा सवाल पूछा गया था और वो कौन हैं। ये सब हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Miss Universe 2020: Adline Castelino Makes India Proud As She Enters TOP 5 She Gave Impressive Answer On Lockdown Question
एडलिन कास्टलिनो - फोटो : Instagram

एडलिन मूल रूप से कुवैत की हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि खुद को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से उन्होंने भारत आने का फैसला लिया। इसके साथ ही मिस यूनिवर्स 2020 में जाने से पहले एडलिन लीवा मिस डीवा यूनिवर्स 2020 का खिताब जीत चुकी हैं।

Miss Universe 2020: Adline Castelino Makes India Proud As She Enters TOP 5 She Gave Impressive Answer On Lockdown Question
एडलिन कास्टलिनो - फोटो : Instagram

हाल ही में दिए इंटरव्यू में एडलिन ने कहा, 'ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स जैसे मंच पर पहुंचना बहुत बड़ी बात है। ये किसी सपने से कम नहीं था।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'कुवैत में जब मैं बड़ी हो रही थी तो वहां कोई एक्सपोजर नहीं था। मैं हमेशा मिस यूनिवर्स के प्लेटफॉर्म को निहारती थी पर कभी सोचा नहीं था कि मेरे जैसी लड़की जिसे स्पीच डिफेक्ट था, शरीर पर दाग-धब्बे थे, वो इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने देश का प्रतिनिधत्व करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe 2020: Adline Castelino Makes India Proud As She Enters TOP 5 She Gave Impressive Answer On Lockdown Question
एडलिन कास्टलिनो - फोटो : Instagram

फिल्मों में आने के सवाल पर एडलिन ने कहा, 'मैं हमेशा से एक रोमांच पसंद लड़की रही हूं, हर अवसर में अपने व्यक्तित्व के हर पहलू को जानने की कोशिश करती हूं। तो हां, एक्टिंग का ऑफर मिले तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन मैं बिजनेस में करियर बनाना चाहती हूं क्योंकि मैं एक बिजनेस ग्रेजुएट हूं और मेरा पैशन भी है उसमें। तो देखते हैं भविष्य ने मेरे लिए अपने स्टोर में क्या रखा है।'

विज्ञापन
Miss Universe 2020: Adline Castelino Makes India Proud As She Enters TOP 5 She Gave Impressive Answer On Lockdown Question
एडलिन कास्टलिनो - फोटो : Instagram

प्रतियोगिता में एडलिन से पूछा गया, क्या देशों को कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा देना चाहिए जबकि अर्थव्यवस्था पर खराब असर पड़ेगा या फिर अपने बॉर्डर्स खोलकर संक्रमण की दर बढ़ने देनी चाहिए? इस पर एडलिन ने जवाब दिया, 'भारत में इस समय जो स्थिति है, जिसमें मुझे एक अहम बात का अहसास हुआ कि आपके अपनों के स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है। आपको अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य दोनों के बीच सामंजस्य बनाना चाहिए। ऐसा तभी हो सकता है जब सरकार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और कुछ ऐसा करे कि अर्थव्यवस्था को भी मदद मिले।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed