फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस वर्ल्ड को पसंद नहीं रोमांटिक फिल्में, करना चाहती हैं ऐसी फिल्मों में काम

Mon, 15 Oct 2018 06:06 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
miss world manushi chhillar wants to work in action movie and in which she is doing action
Manushi Chhillar

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत चुकी मानुषी छिल्लर को इन दिनों बॉलीवुड से लगातार ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन जब इस पर उनसे पूछा गया तो वो बोली 'मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं लेकिन मेरी पसंद बाकी सबसे थोड़ी अलग है। मैं रोमांटिक फिल्में नहीं करना चाहती मुझे एक्शन फिल्मों में काम करना है, जहां मेरा रोल एक सुपरहीरो की तरह हो। 

miss world manushi chhillar wants to work in action movie and in which she is doing action
Manushi Chhillar

बताना चाहेंगे कि मानुषी साल 2017 में विश्वसुंदरी का खिताब जीती थीं। ठीक उसी दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन्हें आगे आकर अपनी एक फिल्म में लॉन्च करने की बात कही थी। हालांकि तब से लेकर अभी तक करण ने उसके बाद अन्य कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मानुषी आगे कहती है कि मेरे पास कोई प्रोडक्शन हॉउस नहीं हैं लेकिन अगर भविष्य में मुझे मेरे पसंद की फिल्म मिलेगी तो मैं आप लोगों को अपने काम के जरिए एक सरप्राइज देना चाहूंगी। 

miss world manushi chhillar wants to work in action movie and in which she is doing action
manushi chhillar - फोटो : instagram

जब मानुषी से पूछा गया कि विश्वसुंदरी बनने के बाद आपकी लाइफ में कितना बदलाव आया है तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि 'मैं पहले से ज्यादा सुंदर हो गई हूं। मिस वर्ल्ड बने मुझे पूरे ग्यारह महीने हो गए और अभी तक मैं विश्व के हर महाद्वीप पर धूम कर आ चुकी हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
miss world manushi chhillar wants to work in action movie and in which she is doing action
Manushi Chhillar

अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों से मेरी मुलाकात हुई। मैंने अपनी इस यात्रा के दौरान बहुत कुछ नया सिखा। आगे आने वाला समय मेरे जीवन के लिए कैसा रहेगा यह मुझे नहीं पता लेकिन मैं अभी के लिए अपनी लाइफ को काफी खूबसूरती के साथ जी रही हूं। 

विज्ञापन
miss world manushi chhillar wants to work in action movie and in which she is doing action
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मानुषी मेडिकल की छात्रा हैं। मिस वर्ल्ड की तैयारी के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई से ब्रेक लिया था। मगर अब वे फिर से अपनी पढ़ाई शुरू करना चाहती हैं। उन्होंने बताया मैं डॉक्टर बनकर अपने मम्मी-पापा का इलाज करूंगी। मेरे रहते उन्हें कभी दूसरे डॉक्टर की जरूरत न पड़े मेरी यहीं कोशिश है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed