{"_id":"5e1c69298ebc3e87ea50782d","slug":"missing-posters-of-sunny-deol-bjp-mp-from-gurdaspur-constituency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा हुए सनी देओल को यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- 'हैंडपंप उखाड़ने पाकिस्तान तो नहीं चले गए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुमशुदा हुए सनी देओल को यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- 'हैंडपंप उखाड़ने पाकिस्तान तो नहीं चले गए'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर से सासंद बने सनी देओल गुमशुदा हैं। पंजाब के पठानकोट में जगह-जगह दीवारों और खंभों पर पोस्टर दिखाई दिए। उन पर साफ-साफ लिखा था- गुमशुदा की तलाश। सासंद सनी देओल। देखते ही देखते ये पोस्टर्स वायरल हो गए। बात जब सनी देओल तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी।
2 of 5
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
सनी देओल ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कहा, 'मैंने सुना है कि मेरे विरोधी मेरे खिलाफ बेफिजूल की बातें कर रहे हैं। विपक्षी दलों के नेताओं को जनता की भलाई के लिए काम करना चाहिए। मैं भी शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में काम कर रहा हूं। सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई।'
3 of 5
सनी देओल के पोस्टर्स
- फोटो : Twitter
खैर गुमशुदा के पोस्टर लगाना कोई पहला मामला नहीं है। स्थानीय लोग अपने सासंद या विधायक के प्रति रोष जाहिर करते हुए ऐसे पोस्टर्स लगाते रहे हैं। सनी देओल के मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि सनी चुनाव जीतने के बाद एकबार भी अपने क्षेत्र में नहीं आए हैं। लोगों का कहना है कि सनी को इस बारें में कोई सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol
- फोटो : Social Media
वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- आप लोगों ने ही इन्हें चुना था इनकी फिल्मों को देखकर अब पाकिस्तान में जाकर इनकी तलाश करिए। कहीं हैंडपंप उखाड़ रहे होंगे। एक यूजर ने लिखा- सनी अपनी जगह ठीक हैं केवल वोट देने वाले ही गलत हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sunny deol
बता दें सनी देओल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतरे थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ उनके सामने थे। सनी को गुरदासपुर की जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया और क्षेत्र की कमान उनके हाथ में सौंपी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।