{"_id":"683f28112d50a9ea310987cf","slug":"mission-impossible-8-karate-kid-legends-box-office-collection-total-earning-tom-cruise-jackie-chan-movies-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: मंगलवार को कैसी रही ‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई, जानिए फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: मंगलवार को कैसी रही ‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई, जानिए फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:28 PM IST
सार
Mission Impossible 8 Karate Kid Legends Box Office Collection: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज कि फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ का आज का कलेक्शन आ गया है। जानिए दोनों फिल्मों में से किसे मारी बाजी।
बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों के अलावा दो हॉलीवुड फिल्में भी राज कर रही हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' और जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ शामिल हैं। जानिए आज इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा।
Trending Videos
2 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’
- फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं दो हॉलीवुड फिल्में
टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 17 मई, 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते से लगातार कमाई करती आ रही है। टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितनी कमाई की है। इसके आलावा हॉलीवुड की दूसरी फिल्म जैकी चेन की है - ‘कराटे किड लीजेंड’। यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए दोनों फिल्मों ने आज मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’
- फोटो : X
अब तक ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने पहले दिन शनिवार को 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं टॉम की फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 54.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। दूसरे हफ्ते 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' ने कुल 26.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 14वें दिन दूसरे शुक्रवार को 1.9 करोड़ रुपये और 15वें दिन तीसरे शनिवार को 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने तीसरे रविवार को 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने तीसरे सोमवार को 1.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आज तीसरे मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
4 of 8
‘मिशन इंपॉसिबल 8’
- फोटो : X
18वें दिन ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का कलेक्शन
टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' ने आज तीसरे मंगलवार 18वें दिन महज 0.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने अब तक कुल मिलाकर बॉक्स ऑपिस पर 92.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 8
‘कराटे किड लीजेंड’
- फोटो : X
अब तक ‘कराटे किड लीजेंड’ ने किया कितने का कारोबार
जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने पहले दिन शुक्रवार को 1.6 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.39 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने रविवार को 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने महज 0.89 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।