सब्सक्राइब करें

Bhool Chuk Maaf Day 12: आईपीएल फाइनल मैच के बावजूद भी करोड़ों में रही कमाई, जानिए 12वें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Jun 2025 09:58 PM IST
सार

Movie Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 12: फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को आज थिएटर में 12 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म के पास कमाई के लिए बस दो दिन और बचे हैं, इसके बाद यह ओटीटी पर चली जाएगी। जानिए, आज यानी मंगलवार को आईपीएल मैच का फाइनल होने के बावजूद इस फिल्म ने कितनी कमाई की?

विज्ञापन
RajKumar Rao Film Bhool Chuk Maaf Day 12 Box Office Collection
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म अपने बजट से अधिक कमाई करने में कामयाब रही है। जानिए, 12वें दिन में आकर इसने कितनी कमाई की? इसका कुल कलेक्शन कितना हुआ है। 

Trending Videos
RajKumar Rao Film Bhool Chuk Maaf Day 12 Box Office Collection
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
12वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 12वें दिन 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब तक इस फिल्म ने 62.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह देखा जाए तो थिएटर से उतरने से पहले यह अपना बजट वसूल कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RajKumar Rao Film Bhool Chuk Maaf Day 12 Box Office Collection
भूल चूक माफ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो दिन में चंद करोड़ और बटोर लेगी 
‘भूल चूक माफ’ के पास कमाई करने के लिए बस दो दिन बचे हैं। दरअसल, यह फिल्म थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए रिलीज हुई है। 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर दर्शक इसे देख पाएंगे। बजट तो यह फिल्म वसूल कर चुकी है। अब दो दिनों में चंद करोड़ रुपये और बटोर लेगी। यह भी फिल्म के लिए फायदे का सौदा ही होगा। 
RajKumar Rao Film Bhool Chuk Maaf Day 12 Box Office Collection
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब
रोमांस के साथ टाइम लूप की कहानी 
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी में एक शादी हो रही है, जिसके साथ टाइम लूप का कॉन्सेप्ट चलता है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाले दिन पर ही समय अटक जाता है। फिल्म को  करण शर्मा ने निर्देशित किया है। फिल्म में राजकुमार राव रंजन के किरदार में खूब जमे हैं। छोटे शहर के लड़के का रोल निभाने में वह पहले से ही माहिर हैं।  
विज्ञापन
RajKumar Rao Film Bhool Chuk Maaf Day 12 Box Office Collection
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये कलाकार भी फिल्म में नजर आए 
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव, वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी हैं। इन कलाकारों ने भी फिल्म में उम्दा अभिनय और कॉमेडी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed