सब्सक्राइब करें

Mission Majnu Teaser Out: 'मिशन मजनू' का टीजर रिलीज, देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
mission majnu teaser release sidharth malhotra film release date star cast story details here
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : social media

बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो की छवि रखने सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जो शानदार है। एक बार फिर से सिद्धार्थ मल्होत्रा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आ रहे हैं। टीजर में उनका जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिला है। वहीं पहली बार रश्मिका संग उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की झलक भी दिखाई दी।


 

mission majnu teaser release sidharth malhotra film release date star cast story details here
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : social media

चॉकलेटी बॉय का एक्शन अवतार
शांतनु बागची के निर्देशन में बनी 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जो एक मिशन पर है। टीजर में सिद्धार्थ पाकिस्तान में रह रहे भारतीय जासूस बने दिखाई दे रहे हैं जो अपने देश के लिए कुछ भी करके को तैयार है। वहीं टीजर में दिखी झलक से पता चल रहा है कि रश्मिका और सिद्धार्थ का लव एंगल दिखाया जाएगा। टीजर में एक्ट्रेस दुल्हन के खूबसूरत जोड़े में दिखाई दे रही हैं जबकि इसी दृश्य में सिद्धार्थ को भी सिर पर पगड़ी बांधे दूल्हे की तरह देखा जा सकता है।
 

Bollywood Songs Accused for Copyright: क्या कॉपी किया गया 'बेशर्म रंग'? इन गानों पर भी लगा चोरी का आरोप

mission majnu teaser release sidharth malhotra film release date star cast story details here
मिशन मजनू - फोटो : Instagram

टीजर के शुरुआत में 1971 लिखा देखा जा सकता है। दरअसल जानकारी के मुताबिक 'मिशन मजनू' की कहानी 1971 में हुई जंग के दौरान की सेट की गई है। यह फिल्म सच्ची कहानियों से प्रेरित है। फिल्म में सिद्धार्थ और रश्मिका के अलावा,  परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन अहम  भूमिका में हैं।

Year Ender 2022: सिकंदर खेर रहे साल 2022 के सबसे बड़े शो स्टॉपर, इन पांच कलाकारों पर अटकी रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
mission majnu teaser release sidharth malhotra film release date star cast story details here
मिशन मजनू - फोटो : social media

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी 'मिशन मजनू'
फिल्म 'मिशन मजनू' ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी 2023 को रिलीज की जाएगी। बात करें रश्मिका के वर्क फ्रंट की तो फिल्म 'गुडबाय' में नजर आईं थीं। अमिताभ बच्चन की भूमिका वाली गुडबाय से रश्मिका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।
 

Bigg Boss 16: 'शुक्रवार का वार' में नजर आए कई बॉलीवुड सितारे, अर्चना की मिमिक्री कर छा गए विकास मानकतला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed