सब्सक्राइब करें

Avatar 2: 'अवतार 2' से जेम्स कैमरून ने फिर दिया एंटरटेनमेंट का बंपर डोज, जानिए स्टार कास्ट से बजट तक की डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Avatar The Way Of Water box office collection james cameron avatar 2 release date cast  story advance booking
अवतार- द वे ऑफ वॉटर - फोटो : Social media

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: दे वे ऑफ वॉटर' को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साल 2009 में रिलीज हुए इसके पहले भाग 'अवतार' ने भी पहले दिन ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी और अब 13 साल  बाद 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने भी बंपर ओपनिंग की है। जानते हैं इस फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर बजट और कुछ खास तथ्य।





 

Avatar The Way Of Water box office collection james cameron avatar 2 release date cast  story advance booking
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media

निर्माता, निर्देशक, स्टार कास्ट
जॉन लैंड्यू और जेम्स कैमरून निर्मित व जेम्स के निर्देशन में बनी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सैम वर्थिंगटन, जो सल्डाना, सिगरनी वीवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट आदि हैं। वहीं इसका लेखन जेम्स कैमरून, रिक जफा, अमांडा सिल्वर, जोस फ्रीडमैन और शेन सलेरनो द्वारा किया गया है।

Avatar The Way Of Water box office collection james cameron avatar 2 release date cast  story advance booking
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media
जबरदस्त कहानी के साथ सिनेमा का अद्भुत अनुभव

फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' पेंडोरा की संपदा को बचाने और पेंडोरा वासियों के पारिवारिक व सामाजिक मूल्यों की कहानी कहती है। अवतार पार्ट वन में दिखाया गया था कि इंसान अपने स्वार्थ के लिए पेंडोरा वासियो जैसे लोगों के अवतार को तैयार करते हैं, जिन्हें प्रयोगशाला से नियंत्रित किया जाता था। उस फिल्म के अंत तक पहुंचते-पहुंचते मुख्य किरदार जेक सली अपने मूल इंसानी शरीर से अलग हो जाता है और नावी की दुनिया का हिस्सा बन जाता है। वहीं उसे पेंडोरा की नेतिरी से प्यार हो जाता है, जिसके बाद वह पति-पत्नी बन चुके हैं। अब कहानी दस साल आगे बढ़ गई है और उनके परिवार में चार सदस्य और आ चुके हैं। वहीं फिल्म के शानदार विजुअल, पानी के भीतर के दृश्य और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी देखकर किसी के लिए भी पलके झपकाना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar The Way Of Water box office collection james cameron avatar 2 release date cast  story advance booking
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बजट भी है बंपर
'अवतार 1' की तरह इसके दूसरे भाग पर भी जबरदस्त बजट खर्च किया गया है। जानकारी के मुताबिक 13 साल पहले इस फिल्म के पहले भाग में 237 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे और अब 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' में 250 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम लगाई गई है। फिलहाल पहले की तरह इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके चलते उम्मीद है कि भारत में ही यह फिल्म छप्पर फाड़ कमाई करने वाली है।

विज्ञापन
Avatar The Way Of Water box office collection james cameron avatar 2 release date cast  story advance booking
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media

एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो गया था कि 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' की ओपनिंग धमाकेदार होने वाली है। शुरुआती तौर पर सामने आए आंकड़ों के मुताबिक,  अवतार 2 ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 38 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed