अक्षय कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। एक साल में उनकी ढेर सारी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं। हाल ही में वह मिशन रानीगंज में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम रही। फिल्म की असफलता के बाद अक्षय अब एक नई फिल्म शूटिंग में लग गए हैं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने लंदन में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, 'खेल खेल में' नजर आएंगे ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग शनिवार (21 अक्तूबर) को लंदन में शुरू हो गई। अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ विशेष अपडेट साझा किया। उन्होंने लिखा, "जब कैमरा घूमता है तो मैं मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता। 'खेल खेल में' के लिए लंदन में पहला दिन, शूटिंग शुरू, आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।"
Can’t help but smile when the camera rolls! Day 1 in London for #KhelKhelMein, shooting begins 🎥
Need your love and best wishes 🙏🏻 pic.twitter.com/2WkEnpf67r
खिलाड़ी कुमार की ओर से साझा किए वीडियो में अभिनेता को चश्मा पहने और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और उम्मीद कर रहे हैं उनकी यह फिल्म जबर्दस्त हिट साबित होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। सुपरस्टार के साथ फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील और एमी विर्क भी हैं। हालांकि, इसको लेकर मेकर्स की ओर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि अक्षय 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड, लंदन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई विदेशी लोकेशन पर की गई है। इसके अलावा अक्षय के पास 'वेलकम 3', 'सिंघम अगेन' और 'हाउसफुल 5' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।
Vikrant Massey Interview: टीवी एक्टर को फिल्मवाले बहुत जलील करते हैं, अभिनेता विक्रांत मैसी ने कही दिल की बात