फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन सुपरहिट फिल्मों में हुई हैं ये छोटी-छोटी गलतियां, क्या आपने गौर किया

Wed, 05 May 2021 04:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 05 May 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Mistakes in Bollywood Films Including Bahubali, Krrish 3 and Dhoom 3
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। एक तरफ जहां सभी सेलेब्स घर पर ही कैद होकर वक्त गुजार रहे हैं तो वहीं कई सारे शूट्स और कार्यक्रम भी टाल दिए गए हैं। एक तरफ जहां अमर उजाला आपको क्वारंटीन में बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट उपलब्ध करवा रहा है तो वहीं इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं फिल्मों की उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में जिनपर आपका ध्यान भी नहीं गया होगा...

Mistakes in Bollywood Films Including Bahubali, Krrish 3 and Dhoom 3
फिल्म बाहुबली का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली

फिल्म बाहुबली ने सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में सुपरस्टार प्रभास के साथ तमन्ना भाटिया भी नजर आई थीं। दोनों के बीच एक रोमांटिक गाना भी फिलमाया गया था। इस गाने में अचानक ही सीन के मुताबिक तमन्ना के ट्यूब ब्लाउज का डिजाइन बदल जाता है।

Mistakes in Bollywood Films Including Bahubali, Krrish 3 and Dhoom 3
धूम 3 का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
धूम 3

20 दिसंबर 2013 को आमिर खान- कटरीना कैफ स्टारर फिल्म धूम 3 रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ ही साथ कमली गाना भी सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने में कटरीना अपने डांस के साथ ही साथ अपने कपड़े भी उतारते हुए बदलते नजर आ रही थीं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी देखने को मिला, जिसे चीट शॉट कहा जा सकता है। दरअसल जींस के वक्त जहां कटरीना सिर्फ जूते पहने नजर आती हैं तो वहीं जब वो जींस उतारती हैं तो ब्लैक लैगिंन्स में नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mistakes in Bollywood Films Including Bahubali, Krrish 3 and Dhoom 3
फिल्म कृष 3 का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
कृष 3

एक नवंबर 2013 को फिल्म कृष 3 रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना 'रघुपति राघव राजा राम' भी हिट साबित हुआ था। लेकिन इस गाने में एक छोटी सी गलती थी जिसपर शायद किसी का भी ध्यान न गया हो। दरअसल गाने के बीच में ऋतिक फुल स्लीव सफेद शर्ट को फोल्ड करके पहने दिखते हैं। वहीं अचानक उनकी शर्ट एक दम से हॉफ स्लीव्स की हो जाती है।

विज्ञापन
Mistakes in Bollywood Films Including Bahubali, Krrish 3 and Dhoom 3
फिल्म बैंग बैंग का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
बैंग बैंग

2 अक्टूबर 2014 को ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग रिलीज हुई थी। फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी लोगों को पसंद आए थे। फिल्म में एक गाना था 'तू मेरी', इस गाने में ऋतिक और कटरीना ने जमकर डांस किया था। लेकिन क्या आपने नोटिस किया की अचानक कैसे ऋतिक का फुल स्लीव ब्लेजर हॉफ हो जाता है। या फिर अगर पहले से अंदर पहना है तो नजर क्यों नहीं आता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed