मिथिला पालकर एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ओटीटी पर अपने दो टीवी शो गर्ल इन द सिटी और लिटिल थिंग्स से अच्छी पहचान हासिल की है। उन्होंने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Mithila Palkar: मिथिला पालकर को इरफान खान क्यों कहते थे बिनाका गीतमाला, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म कारवां में मिथिला और इरफान साथ कर चुके हैं काम
मिथिला दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म कारवां में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में मिथिला के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। मिथिला ने हाल ही में बताया कि फिल्म कारवां के सेट पर उन्हें एक बार इरफान खान ने बिठाया और उनसे सोशल मीडिया की बुनियादी बातों और यह कैसे काम करता है, यह सिखाने के लिए कहा था। आपको बता दें कि इरफान खान का साल 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के चलते निधन हो गया था और कारवां साल 2018 में रिलीज हुई थी।
इरफान मिथिला को बिनाका गीतमाला कहा करते थे
एक्ट्रेस ने इरफान खान के साथ अपने समय को याद करते हुए कहा कि वह उन्हें बिनाका गीतमाला कहते थे, क्योंकि वह शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर हमेशा गाती और गुनगुनाती रहती थीं। एक्ट्रेस ने इरफान खान के निधन के ठीक दो दिन बाद गाते गुनगुनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने शौकत(इरफान खान) को डेडिकेट किया था।
Chetan Ahimsa: चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, कन्नड़ अभिनेता ने खुद किया दावा
एक्टर के निधन पर मिथिला ने साझा किया था वीडियो
वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- यह Sing Song Saturday आपको समर्पित है। मैं हमेशा की तरह गायन और झनकार के साथ संघर्ष कर रही हूं, लेकिन मैंने इसे सीखने की कोशिश की है ताकि मैं आपको अपनी बिनाका गीतमाला के साथ आखिरी बार परेशान कर सकूं। खुश रहना, जहान भी हो। खुदा हाफिज, प्यार।
View this post on Instagram
फिल्म कारवां के किरदारों को कैप्शन में लिखा
मिथिला ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कारवां फिल्म में अपने और इरफान के किरदार के नामों को लिखा था। कारवां में इरफान ने शौकत का किरदार निभाया था, तो वहीं, एक्ट्रेस ने तान्या का किरदार अदा किया था।
Siddharth Anand: 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद चमकी सिद्धार्थ आनंद की किस्मत, 'कृष 4' का करेंगे निर्देशन?