सब्सक्राइब करें

सेहत दुरुस्त होते ही मिथुन फिर पहुंचे मसूरी, कमल हासन की बेटी के साथ शुरू की इस वेब सीरीज की शूटिंग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 13 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty back on shooting and team up with Shruti Hassan for new web series
मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन - फोटो : Instagram

फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के समय मसूरी में बीमार पड़े अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती फिर मसूरी पहुंच गए हैं। इस बार वह वहां एक वेब सीरीज की शूटिंग करने पहुंचे हैं। इस वेब सीरीज का निर्माण अभिनेत्री रानी मुखर्जी की वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं।

Trending Videos
Mithun Chakraborty back on shooting and team up with Shruti Hassan for new web series
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : instagram/mithun__chakraborty_

मसूरी में चल रही इस वेब सीरीज की शूटिंग में मिथुन चक्रवर्ती के साथ खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति हासन के भी शामिल होने की खबर है। ओटीटी पर दिग्गज कलाकारों का आना तो पहले ही शुरू हो चुका है लेकिन 80 और 90 के दिग्गज कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती पहला बड़ा नाम हैं जिन्होंने ओटीटी पर काम करना शुरू किया है। यह वेब सीरीज 2015 में प्रकाशित उपन्यास 'द बेस्टसेलर शी रोट' से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty back on shooting and team up with Shruti Hassan for new web series
मिथुन चक्रवर्ती

वेब सीरीज के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने अब तक इस सीरीज का शीर्षक तय नहीं किया है। सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने मुकुल अभ्यंकर को सौंपी है। मुकुल इससे पहले मनोज बाजपेयी और तब्बू की साल 2018 में आई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'मिसिंग' का निर्देशन कर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती और श्रुति हासन के साथ इस सीरीज में गौहर खान, अर्जन बाजवा और अनु कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

Mithun Chakraborty back on shooting and team up with Shruti Hassan for new web series
मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पिछले महीने यहीं मसूरी में ही खराब हो गई थी तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद और तबीयत में पूरी तरह सुधार होने पर मिथुन एक बार फिर से शूटिंग करने के लिए पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty back on shooting and team up with Shruti Hassan for new web series
छुट्टी पर ही रहते हैं मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : getty

मिथुन को इससे पहले पिछले हफ्ते रिलीज हुई रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म '12 ओ क्लॉक' में फ्लोरा सैनी, मानव कौल, मकरंद देशपांडे और कृष्णा गौतम के साथ देखा गया। भविष्य में मिथुन विवेक अग्निहोत्री के लेखन और निर्देशन में बन रही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और पुनीत इस्सर के साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed