सब्सक्राइब करें

अनुष्का और विराट ने मीडिया से की गुजारिश, कहा- 'न खींचें बेटी की तस्वीरें'

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 13 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma sent official statement to media to not click their daughter photos
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Twitter@AnushkaSFanCIub

पैदा होने के साथ ही अपने बच्चों को सोशल मीडिया स्टार बना देने वाले लोगों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक नई लकीर खींची है। दोनों ने मुंबई के सारे प्रेस फोटोग्राफरों को व्यक्तिगत चिट्ठी भेजी है और उनसे अनुरोध किया है कि जब तक उनकी बेटी खुद समझदार न हो जाए, कृपया उसकी फोटो न खींची जाए।

Trending Videos
Virat Kohli and Anushka Sharma sent official statement to media to not click their daughter photos
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का काम देखने वाली दोनों टीमों के दर्जनों लोग पिछले कुछ दिनों से हर उस फोटोग्राफर या वीडियोग्राफर का नाम और पता इकट्ठा करते रहे हैं, जो किसी न किसी अखबार, टीवी न्यूज चैनल, न्यूज या एंटरटेनमेंट पोर्टल के लिए काम करता है। ऐसे लोगों की सूची भी बनाई गई है जो फ्रीलांस फोटोग्राफर हैं और फिल्म व क्रिकेट के इवेंट कवर करते हैं। ऐसे सारे लोगों को विरुष्का की तरफ से एक खूबसूरत तोहफा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma sent official statement to media to not click their daughter photos
अनुष्का और विराट - फोटो : Twitter-@AnushkaSharma

विरुष्का की तरफ से भेजे गए इस तोहफे में कुछ सुंदर सी वस्तुएं हैं और साथ में ही एक बहुत ही मार्मिक अपील है। मुंबई के सारे फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को भेजे गए इस पत्र में सबसे पहले तो सभी से मिले प्यार का धन्यवाद दिया गया है और बेटी के जन्म की खुशी के लम्हे का उत्सव साथ में मनाने की बात लिखी है। फिर विरुष्का ने लिखा है, “एक बिटिया के अभिभावक के नाते, हम आपसे सिर्फ एक साधारण सी विनती करते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे की निजता भंग न हो और इसके लिए हम आपकी मदद और आपका साथ चाहते हैं।”



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Virat Kohli and Anushka Sharma sent official statement to media to not click their daughter photos
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

इस पत्र में साफ किया गया है कि जब भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के चित्रों की जरूरत फोटोग्राफर बिरादरी को पड़ेगी, वह इसके लिए तैयार रहे हैं लेकिन जहां कभी भी उनकी बेटी उनके साथ हो तो ऐसी फोटो न तो वह खींचे और न ही इसे अपने यहां प्रकाशित ही करें।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma sent official statement to media to not click their daughter photos
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

पता ये भी चला है कि अनुष्का शर्मा के कमरे की सुरक्षा बेहद बढ़ा दी गई है और यहां तक कि उनके कमरे के आसपास से गुजरने वालों को वहां ठिठकने तक की अनुमति नहीं है। बेटी के जन्म के बाद विराट कोहली और अनुष्का के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है। दोनों ने अपने शुभचिंतकों और परिचितों से भी अनुरोध किया है कि वह इस मौके पर किसी तरह के तोहफे या फूल आदि न भेजें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed