{"_id":"5ffee84b24c1cf20110fd360","slug":"south-movie-master-review-vijay-sethupathi-made-fans-crazy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघरों में नौ महीने बाद फिर दिखा सीटियों, तालियों का माहौल, विजय की फिल्म ‘मास्टर’ से लौटी रौनक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिनेमाघरों में नौ महीने बाद फिर दिखा सीटियों, तालियों का माहौल, विजय की फिल्म ‘मास्टर’ से लौटी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मास्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
हिंदुस्तानी सिनेमा का मौसम फिर लौट आया है। पोंगल के मौके पर रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मास्टर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सुबह छह बजे से सिनेमाघरों के बाहर मुंबई में नाच गाना चल रहा है। अभिनेता विजय की इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी काफी अच्छी ओपनिंग ली है।
Trending Videos
2 of 5
मास्टर
- फोटो : फिल्म पोस्टर
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय जिन्हें उनके प्रशंसक दलपति विजय के नाम से पुकारते हैं, की नई फिल्म ‘मास्टर’ पोंगल के मौके पर बुधवार को दुनिया भर में रिलीज कर दी गई। इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली अनलॉक के बाद की ये पहली भारतीय फिल्म है और इस फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज दर्शकों में देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए इसके अच्छी कमाई करने की भी उम्मीदें बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मास्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में फिल्म ‘मास्टर’ के एक ही थिएटर में दस दस शोज चल रहे हैं। पहला शो मुंबई के सिनेमाघरों में सुबह 8 बजे शुरू हुआ लेकिन तमाम जगहों पर अभिनेता विजय के प्रशंसकों का सुबह 6 बजे ही ढोल ताशों के साथ सिनेमाघरों में पहुंचना शुरू हो गया। दर्शकों ने सिनेमाघरों के भीतर भी खूब नाच गाना किया। आइमैक्स वडाला के स्टाफ ने बताया कि ऐसा उत्साह सिनेमाघरों में इससे पहले पिछले साल ही देखा गया था।
4 of 5
मास्टर
- फोटो : फाइल
फिल्म ‘मास्टर’ गुरुवार को मकर संक्रांति के दिन हिंदी में भी रिलीज हो रही है। हिंदी संस्करण का नाम इसके निर्माताओं ने ‘विजय द मास्टर’ रखा है। फिल्म में विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में हैं और उनके प्रशंसकों में भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। निर्देशक लोकेश कंगराज ने फिल्म की कुछ क्लिप्स ऑनलाइन लीक हो जाने को लेकर सुबह सुबह ट्वीट भी किया और दर्शकों से ऐसा न करने की अपील की।
विज्ञापन
5 of 5
मास्टर
- फोटो : फाइल
फिल्म ‘मास्टर’ का तमिल संस्करण विदेशों में भी रिलीज किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले तमिलभाषी लोगों ने इसके लिए काफी पहले से एडवांस बुकिंग करा रखी थी। वहां चूंकि दिन भारत से पहले शुरू हो जाता है। लिहाजा वहां से आने वाली बंपर ओपनिंग का असर भारत के शहरो में भी देखने को मिला। फिल्म ‘मास्टर’ तमिल और हिंदी के अलावा तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।