फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन चक्रवर्ती की इन 10 फिल्मों में मिलेंगे आपको उनके अभिनय के नौ रस, 70 के हुए गन मास्टर जी 9

Tue, 16 Jun 2020 12:47 AM IST
Mishra Mishra रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 16 Jun 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty birthday special his top 10 best film and characters
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

दुनिया भर में 'डिस्को डांसर' के नाम से मशहूर भारतीय फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सम्मान से मिथुन दा कहकर पुकारती है। इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए उन्होंने भारत की अलग-अलग भाषाओं बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में साढ़े तीन सौ से ज्यादा फिल्में की हैं। दो फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले मिथुन चक्रवर्ती को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। आइए आज उनकी सैकड़ों फिल्मों में से कुछ फिल्मों के बेहतरीन किरदारों पर चर्चा करते हैं।

Mithun Chakraborty birthday special his top 10 best film and characters
मृगया - फोटो : Social Media

किरदार : घिनुआ
फिल्म : मृगया (1976)

मिथुन चक्रवर्ती ने इस फिल्म के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। यह इतना आसान नहीं था। फिल्म के निर्देशक मृणाल सेन ने उन्हें एक इंस्टीट्यूट से खोजा था। उस दिन सभी छात्र डिप्लोमा और डिग्री के प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे थे। उस समय मृणाल की नजर मिथुन पर पड़ी जो बड़ी बेफिक्री के साथ कुछ खूबसूरत लड़कियों के साथ फ्लर्ट कर रहे थे। मिथुन का यह अंदाज मृणाल को पसंद आया और दो साल बाद उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए मिथुन को कास्ट किया। मिथुन ने इस फिल्म में एक असाधारण तीरंदाज घिनुआ का किरदार निभाया है जो अंग्रेजों से एक बड़े खेल के लिए शर्त लगाता है। हालांकि जीतने के बावजूद भी अंग्रेज उसे अपनी फितरत के अनुसार दंडित करते हैं। इस बंगाली फिल्म में शानदार अभिनय के लिए मिथुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।

Mithun Chakraborty birthday special his top 10 best film and characters
सुरक्षा - फोटो : Social Media

किरदार : गन मास्टर जी-9
फिल्म : सुरक्षा (1979)

इस फिल्म के साथ मिथुन चक्रवर्ती ने अपने आपको भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक कमर्शियल हीरो के रूप में स्थापित किया। इस छोटे बजट की जासूसी वाली थ्रिलर फिल्म को रविकांत नागाइच ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के बाद ही मिथुन चक्रवर्ती के आगे पीछे भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की लाइन लग गई। इस फिल्म में मिथुन सीबीआई के एक अफसर गोपी की भूमिका में नजर आए हैं जिसका निकनेम होता है गन मास्टर जी-9। गन मास्टर जी-9 अपनी बुद्धि और विवेक के साथ काम करते हुए भारत में फैले आतंकवाद का सफाया करने का काम करता है। रविकांत नागायच ने इस फिल्म का 'वारदात' नाम से एक सीक्वल भी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty birthday special his top 10 best film and characters
हम पांच - फोटो : Social Media

किरदार : भीमा
फिल्म : हम पांच (1980)

इस फिल्म का निर्देशन मिथुन चक्रवर्ती के पसंदीदा निर्देशक बापू ने किया है। यह फिल्म बोनी कपूर के निर्माण में बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर में भी एक कैमियो अपीयरेंस किया है। फिल्म के नाम के हिसाब से यह फिल्म महाभारत की कहानी से मिलती-जुलती ही है। इस फिल्म में भी पांडवों की तरह पांच भाइयों की लड़ाई आज के समय के कुछ कौरवों से होती है। जैसा की ज्ञात है कि सारे कौरवों का खात्मा भीम ने ही किया था इसलिए इस फिल्म में भीमा के किरदार में नजर आए हैं मिथुन चक्रवर्ती। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्मों में छठे स्थान पर रही। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के साथ संजीव कुमार, शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर, गुलशन ग्रोवर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में नजर आए।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty birthday special his top 10 best film and characters
डिस्को डांसर - फोटो : Social Media

किरदार : जिम्मी/अनिल
फिल्म : डिस्को डांसर (1982)

इस फिल्म से मिथुन चक्रवर्ती को सुपरस्टारडम मिला। उन्हें रातों रात भारत में तो लोग जानने ही लगे थे, साथ ही उन्होंने इस फिल्म से रूस तक अपनी गहरी पहचान बना ली थी। इस फिल्म के बाद वह एक डांसिंग स्टार के रूप में इस इंडस्ट्री में स्थापित हो गए थे। इस फिल्म के निर्देशक रहे बब्बर सुभाष के साथ मिथुन चक्रवर्ती ने कसम पैदा करने वाले की, डांस डांस और कमांडो जैसी भी सफल फिल्मों में काम किया। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे गरीब लड़के की है जो बॉम्बे के स्लम इलाकों से उठकर पहले गलियों में अपनी प्रस्तुति देता है और फिर उसके बाद फर्श से अर्श तक का रास्ता तय करता है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के साथ किम, राजेश खन्ना, ओमपुरी, गीता सिद्धार्थ और ओम शिवपुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed