फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियल लाइफ में बहुत ग्लैमरस हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

Thu, 03 Dec 2020 06:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 03 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
mithun chakraborty daughter in law Madalsa Chakraborty bold photos
मिथुन चक्रवर्ती और मदालसा - फोटो : इंस्टाग्राम

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वे किसी फिल्म में नजर आते तो कभी किसी रियलटी शो में। मिथुन की तरह ही उनकी बहू मदालसा चक्रवर्ती भी इन दिनों खूब खबरों में बनी हुई हैं। वह आजकल टेलीविजन शो अनुपमां में नजर आ रही हैं। ये शो टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है। अपने पहले ही टेलीविजन शो से मदालसा दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी हैं। 

mithun chakraborty daughter in law Madalsa Chakraborty bold photos
मदालसा - फोटो : इंस्टाग्राम

मदालसा चक्रवर्ती की शादी मिथुन के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती से हुई है। साल 2018 में दोनों ने सात फेरे लिए थे। मदालसा हिंदी, तमिल, कन्नड़, पंजाबी और जर्मन भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मी परिवार से होने की वजह से मदालसा बचपन से एक्टर बनना चाहती थीं। 

mithun chakraborty daughter in law Madalsa Chakraborty bold photos
मदालसा चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

मदालसा चक्रवर्ती पहली बार ही किसी टेलीविजन शो में नजर आ रही हैं। धारावाहिक अनुपमां में वह काव्या का किरदार निभा रही हैं। शो में वह काफी पढ़ी-लिखी और मॉडर्न लड़की दिखाई जा रही हैं। दर्शकों द्वारा उनकी एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। साथ ही उनके जबरदस्त किरदार की भी खूब तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mithun chakraborty daughter in law Madalsa Chakraborty bold photos
मदालसा - फोटो : फाइल

मदालसा चक्रवर्ती के पिता सुभाष शर्मा एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं जबकि उनकी मां शीला शर्मा एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। मदालसा ने मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए किशोर नमित कपूर के स्कूल में दाखिला लिया था। इसके अलावा उन्होंने गणेश आचार्य और श्यामक डावर से डांस भी सीखा है। 

विज्ञापन
mithun chakraborty daughter in law Madalsa Chakraborty bold photos
मदालसा - फोटो : इंस्टाग्राम

मदालसा चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में रिलीज हुई तेलूगू फिल्म फिटिंग मास्टर से की थी। ये फिल्म पर्दे पर सफल हुई और इसमें मदालसा के काम को खूब पसंद किया गया। इसके अगले साल मदालसा एक कन्नड़ फिल्म में नजर आईं और ये उनके करियर के लिए अच्छी साबित हुई। फिलहाल अब मदालसा टीवी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। 

शादी के बाद पत्नी संग रोमांटिक हुए आदित्य नारायण, KISS करते हुए साझा कर दी तस्वीर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed